Aadar Jain Wedding: बीती शाम मुंबई में रीमा जैन के बेटे और करीना-करिश्मा के चचेरे भाई आदर जैन की शादी की रस्में मेहंदी समारोह के साथ शुरू हुईं। आदर जैन अलेखा आडवाणी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में मेहंदी की रस्म के दौरान उनके पूरे परिवार का बेहद खूबसूरत अंदाज देखने को मिला।
खासतौर पर बात करें उनकी बहनों और भाभी की तो उनका अंदाज देखने में कमाल का लग रहा था। यहां हम बात कर रहे हैं करीना कपूर के साथ-साथ करिश्मा कपूर और आलिया भट्ट की जो आदर जैन की मेहंदी में अलग अंदाज में पहुंची। तीनों इतनी खूबसूरत लग रहीं थी, कि हर कोई बस उन्हें देखता रह गया।
2 of 7
करीना कपूर
- फोटो : instagram
करीना कपूर
अपने छोटे भाई आदर जैन की मेहंदी में करीना कपूर काफी ग्लैमरस अंदाज में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने बेहद ही खूबसूरत सी लॉन्ग कुर्ता स्टाइल ड्रेस पहनी थी। ब्लू रंग के इस ड्रेस पर बेहद ही खूबसूरत और हैवी फ्लोरल वर्क था, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। इसे गोटा और सितारों से सजाया गया था, जिसकी वजह से उनकी ड्रेस इंडो वेस्टर्न लुक दे रही थी।
3 of 7
कैसा रहा मेकअप
- फोटो : instagram
कैसा रहा मेकअप
बात करें उनके मेकअप की तो न्यूड आईशैडो के साथ स्मज आईलाइनर और काजल लगाने की वजह से उनका लुक प्यारा लग रहा था। हाईलाइटेड आंखें और न्यूड लिप्स उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहे थे। इस लुक के साथ उन्होंने कानों में हैवी ईयररिंग्स पहने थे।
4 of 7
करिश्मा कपूर
- फोटो : instagram
करिश्मा कपूर
छोटे भाई की मेहंदी की रस्म में करिश्मा का अंदाज देखने के लायक था। चटक गुुलाबी रंग के लहंगे के साथ उन्होंने फुल स्लीव गुलाबी कुर्ती कैरी की थी। मैचिंग का गुलाबी दुपट्टा उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। गोल नेकलाइन वाली लहंगे की शॉर्ट कुर्ते जैसी चोली पर सुनहरे धागों से लाइनिंग पैटर्न बना है, जिस वजह से उनका लुक प्यारा दिख रहा था।
5 of 7
कैसा रहा मेकअप
- फोटो : instagram
कैसा रहा मेकअप
एक्ट्रेस ने बालों में चोटी बनाकर परांदा अटैच किया था, जिस वजह से वो एकदम पंजाबी कुड़ी लग रहीं थीं। अपने लहंगा लुक के साथ उन्होंने गले में चोकर, कानों में मैचिंग ईयररिंग्स, हाथों में कंगन, रिंग्स और ब्रेसलेट भी स्टाइल किया। माथे पर बिंदी और हाईलाइटेड आंखें भी देकने में प्यारी लग रहीं थीं।