साउथ की फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए मशहूर तमन्ना भाटिया हिंदी फिल्मों में भी धमाल मचा चुकी हैं। अक्षय कुमार के साथ कई फिल्मों काम कर चुकी तमन्ना भाटिया बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। कैजुअल आउटिंग हो या फिर रेड कार्पेट पर हर जगह तमन्ना की उपस्थिति शानदार रहती है। इस अभिनेत्री की खूबसूरती तो साड़ी में देखते बनती है। अगर आप नई-नवेली दुल्हन हैं या जल्द ही शादी होने वाली है, तो आप तमन्ना के साड़ी पहनने के स्टाइल और पैटर्न को फॉलो कर सकती हैं। आज हम आपको तमन्ना भाटिया के कुछ ऐसे साड़ी लुक को दिखाएंगे, जो नई दुल्हन के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
नई-नवेली दुल्हन के लिए परफेक्ट है तमन्ना भाटिया के ये 5 साड़ी लुक
रॉ मैंगो की इस पिंक कलर की ब्रोकेड साड़ी में तमन्ना एकदम नई दुल्हन की तरह दिख रही हैं। इस खूबसूरत साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग हाफ स्लीव ब्लाउज पहना है। अपने इस लकु को तमन्ना ने सोने और हीरे के ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया है। इसके साथ ही अपने बालों के बन पर गजरा भी लगया है।
तमन्ना का यह लुक भी बेहद आकर्षक है। रॉ मैंगो की यह नीली साड़ी उनके ऊपर बेहद प्यारी लग रही है। इसके साथ ही उन्होंने अपने लुक को मैचिंग लॉन्ग ब्लाउज औक कुछ ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया है।
अमित अग्रवाल की इस साड़ी में भी तमन्ना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks) on
हाउस ऑफ मसाबा की यह साड़ी तमन्ना पर बहुत सुंदर लग रही है। इस काले और सफेद रंग की साड़ी को तमन्ना ने गुलाबी बैकलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया है।