सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित 'फाइटर' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में ऋतिक और दीपिका की जोड़ी पहली बार पर्दे पर एक साथ नजर आएगी। दोनों सितारों की ऑन-स्क्रीन केमेस्ट्री को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के गानों और ट्रेलर के सामने आने के बाद से दर्शकों में 'फाइटर' को लेकर उत्साह काफी बढ़ गया है। फिल्म के रिलीज में अब महज दो दिन बाकि हैं, लेकिन इस बीच फिल्म को प्रमोशन से इसकी लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की अनुपस्थिति लोगों को काफी चौंका रही है। फिल्म के ट्रेलर से लेकर इसके किसी भी प्रमोशनल इवेंट में दीपिका नजर नहीं आईं हैं, अब फिल्म के डायरेक्टर ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है।
Fighter: 'फाइटर' के प्रमोशन से दीपिका पादुकोण क्यों हैं गायब? डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभम शर्मा
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन