फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhagat Singh 119th Birth Anniversary Sunny Deol Bobby Ajay Devgn And Sonu Sood Had Made Movies On Indian Revol

शहीद भगत सिंह: जब दो हफ्ते में रिलीज हुईं शहीद-ए-आजम पर बनी तीन फिल्में, सनी देओल और आमिर ने ठुकराया था किरदार

Mon, 28 Sep 2026 12:28 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Mon, 28 Sep 2026 12:28 PM IST
सार

Bollywood Movies On Bhagat Singh: शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जीवन और बलिदान पर बॉलीवुड में समय-समय पर कई फिल्में बनी हैं, लेकिन साल 2002 का समय सबसे चर्चित रहा, जब एक ही साल में भगत सिंह पर तीन फिल्में आमने-सामने आ गई थीं।

विज्ञापन
Bhagat Singh 119th Birth Anniversary Sunny Deol Bobby Ajay Devgn And Sonu Sood Had Made Movies On Indian Revol
भगत सिंह पर बनी फिल्में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर देश उन्हें याद कर रहा है और कई लोग, राजनेता श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं। उनकी जिंदगी, विचारधारा और देश के लिए दी गई कुर्बानी पर अब तक कई फिल्में बन चुकी हैं और पर्दे पर कई कलाकारों ने भगत सिंह का किरदार निभाया है। 
विज्ञापन


लेकिन क्या आप जानते हैं कि साल 1954 में उनकी शहादत के 23 साल बाद अभिनेता प्रेम अदीब ने फिल्म 'शहीदे-आजम' में पहली बार पर्दे पर भगत सिंह का किरदार निभाया था। जगदीश गौतम के निर्देशन में बनी यह फिल्म भगत सिंह की जिंदगी पर बनी पहली फीचर फिल्म मानी जाती है। 
विज्ञापन

Bhagat Singh 119th Birth Anniversary Sunny Deol Bobby Ajay Devgn And Sonu Sood Had Made Movies On Indian Revol
सोनू की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'शहीद-ए-आजम' - फोटो : IMDB
साल 2002 में भगत सिंह पर आईं तीन फिल्में
इनके बाद शम्मी कपूर, मनोज कुमार समेत कई सितारों ने पर्दे पर भगत सिंह का किरदार निभाया। हालांकि, उनके जीवन पर बनी सबसे खास तीन फिल्में साल साल 2002 में ही रिलीज हुईं। खास बात ये है कि तीनों ही फिल्में फ्लॉप हुईं, लेकिन इनमें से एक को दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले और सबसे ज्यादा चर्चा में भी वही रही। ये तीन फिल्में 'शहीद-ए-आजम', 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' और '23 मार्च 1931: शहीद' थी। 
  • सबसे पहले 31 मई, 2002 को 'शहीद-ए-आजम' रिलीज हुई। 
  • सुकुमार नायर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भगत सिंह का किरदार अभिनेता सोनू सूद ने निभाया था।
विज्ञापन

Bhagat Singh 119th Birth Anniversary Sunny Deol Bobby Ajay Devgn And Sonu Sood Had Made Movies On Indian Revol
23 मार्च 1931: शहीद - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों एक ही दिन रिलीज हुईं दो फिल्में?
इसके बाद उसी साल 7 जून, 2002 को '23 मार्च 1931: शहीद' रिलीज हुई। इस फिल्म में भगत सिंह की भूमिका बॉबी देओल ने निभाई थी, जबकि उनके भाई सनी देओल ने चंद्रशेखर आजाद का किरदार निभाया था। फिल्म का निर्देशन गुड्डू धनोआ ने किया था और इसके निर्माता धर्मेंद थे। 

7 जून, 2002 को ही भगत सिंह पर बनी तीसरी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' भी रिलीज हुई। इसमें स्वतंत्रता सेनानी का किरदार अजय देवगन ने निभाया था। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था। खास बात ये है कि इस फिल्म का सनी और बॉबी देओल की फिल्म से खास कनेक्शन था।
विज्ञापन

Bhagat Singh 119th Birth Anniversary Sunny Deol Bobby Ajay Devgn And Sonu Sood Had Made Movies On Indian Revol
द लीजेंड ऑफ भगत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार संतोषी की फिल्म को मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार
दरअसल, राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन इसे दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। पहला सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म और दूसरा अजय देवगन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला। साथ ही साथ इसे कई फिल्मफेयर भी मिले। 

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस फिल्म का सनी और बॉबी देओल की फिल्म से कैसे कनेक्शन है, तो हम आपको बता दें कि राजकुमार संतोषी ने पहले इस फिल्म में भगत सिंह का किरदार सनी देओल को ऑफर किया था। लेकिन अभिनेता ने किन्हीं कारणों से ऑफर ठुकरा दिया।

Bhagat Singh 119th Birth Anniversary Sunny Deol Bobby Ajay Devgn And Sonu Sood Had Made Movies On Indian Revol
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान ने क्यों ठुकराई फिल्म?
इसके बाद निर्देशक आमिर खान के पास पहुंचे और वहां से भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। अभिनेता ने उम्र का हवाला देते हुए भगत सिंह का रोल ठुकरा दिया था। इसके बाद सनी देओल राजकुमार संतोषी के पास आए और उन्हें फिल्म में बॉबी देओल को लेने के लिए कहा। हालांकि, निर्देशक ने मना कर दिया, जिसके बाद सनी और संतोषी के बीच मतभेद हो गए। दोनों ने वर्षों तक साथ काम भी नहीं किया था।

Bhagat Singh 119th Birth Anniversary Sunny Deol Bobby Ajay Devgn And Sonu Sood Had Made Movies On Indian Revol
राजकुमार संतोषी - फोटो : एक्स- @NMukherjee6
अजय देवगन का लिया लुक टेस्ट
फिर राजकुमार संतोषी ने अपनी फिल्म के लिए अजय देवगन का लुक टेस्ट लिया और उन्हें वह काफी पसंद भी आए। इसके बाद दोनों ने मिलकर फिल्म बनाई। कहानी यही खत्म नहीं हुई, सनी देओल और बॉबी ने अपनी फिल्म को उसी दिन रिलीज किया, जिस दिन 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed