इन दिनों ओटीटी का चलन जोरों पर है। कोरोना काल के बाद लगे लॉकडाउन के बाद से तो ओटीटी की तरफ लोगों की दीवानगी बढ़ती ही जा रही है। आज का यूथ फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर इतना क्रेजी है कि अगर उन्हें कोई कहानी अच्छी लग जाए तो वह रातभर फिल्म देखने के लिए मजबूर हो सकते हैं। ओटीटी पर आप रोमांस, कॉमेडी, एक्शन, थ्रिलर और क्राइम वेब सीरीज और फिल्में देख सकते हैं। क्राइम पर आधारित फिल्मों और सीरीज की बात हो और उत्तर प्रदेश का नाम न आए ऐसा तो मुमकिन नहीं है। तो चलिए आज आपको बताते हैं ओटीटी पर मौजूद उत्तर प्रदेश के क्राइम पर आधारित वेब सीरीज के बारे में-
Up Based Crime Series: उत्तर प्रदेश पर आधारित हैं ये क्राइम बेस्ड वेब सीरीज, देखकर आ जाएगा मजा
मिर्जापुर
क्राइम वेब सीरीज की बात आती है तो उसमें मिर्जापुर वेब सीरीज का नाम पहले नंबर पर आता है। ये अब तक की सबसे खास इंडियन वेब सीरीज में गिनी जाती है। मिर्जापुर में पंकज त्रिपाठी कालीन भैया के रोल में हैं। उनका अपना काले धंधों का कारोबार है। इस गिरोह में गुड्डू भैया और बबलू भैया भी शामिल हैं। इसके दोनों सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हैं।
रक्तांचल
ये वेब सीरीज उत्तर प्रदेश के 80 के दशक में होने वाले क्राइम से जुड़ी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। हाल ही में इसका दूसरा सीजन रिलीज हुआ है। इसमें निकितन धीर और क्रांति प्रकाश झा हैं। सीरीज में दोनों की आपसी लड़ाई को दिखाया गया है। ये वेब सीरीज एमएक्स प्लेयर पर मौजूद है, जिसे आप फ्री में भी देख सकते हैं।
रंगबाज
रंगबाज उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पर आधारित है। इसका पहला सीजन गोरखपुर के क्रिमिनल श्री कुमार शुक्ला की सच्ची कहानी पर आधारित है। ये जी5 की ओरिजनल वेब सीरीज है इसके दोनों सीजन जी5 पर ही उपलब्ध हैं।
भौकाल
भौकाल वेब सीरीज उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत एसएसपी नवनीत सिकेरा के जीवन पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने मुजफ्फरनगर में बढ़ते क्राइम पर लगाम लगाई थी। इसके दोनों सीजन एमएक्स प्लेयर पर उपलब्ध हैं। भौकाल में नवनीत सिकेरा का किरदार मोहित रैना ने निभाया है।