{"_id":"613cd5818ebc3e7f42302b54","slug":"video-divya-agarwal-called-sidharth-shukla-akdu-and-shehnaaz-gill-as-irritating","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीडियो: दिव्या अग्रवाल ने सिद्धार्थ शुक्ला को 'अकड़ू' तो शहनाज को कहा 'इरिटेटिंग', सिडनाज के फैंस ने लगाई क्लास","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
वीडियो: दिव्या अग्रवाल ने सिद्धार्थ शुक्ला को 'अकड़ू' तो शहनाज को कहा 'इरिटेटिंग', सिडनाज के फैंस ने लगाई क्लास
बिग बॉस सीजन 13 के विजेता और अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है। ऐसे में बेहद टैलेंटेड इंसान के इस तरह अचानक चले जाने का गम किसी सदमे से कम नहीं है। दो सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद ही शहनाज बेसुध सी हैं। उनके पिता से लेकर भाई तक यह बता चुके हैं कि शहनाज इस सदमे से उबर नहीं पा रही हैं। रो-रोकर उनका बुरा हाल है। वह कुछ भी कहने-समझने की हालत में नहीं हैं।
इसी बीच सोशल मीडिया पर दिव्या अग्रवाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह सिद्धार्थ शुक्ला में 'अकड़' होने की बात कह रही है। साथ ही वह शहनाज गिल को इरिटेटिंग भी बता रही है। यह वीडियो सिडनाज के फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। इसके चलते अब इस वीडियो पर कमेंट के लिए दिव्या अग्रवाल को ट्रोल किया जा रहा हैं।
दरअसल, जब होस्ट ने सिद्धार्थ और शहनाज के बारे में पूछा तो वह अजीब सा चेहरे बनाती नजर आईं। शहनाज़ गिल पर दिव्या का ये कमेंट नेटिज़न्स को पसंद नहीं आया है इसलिए सोशल मीडिया पर #PratikIsTheOTTBoss ट्रेंड कर रहा हैं। इस वीडियो को पोस्ट कर अब #SidNaaz के फैंस दिव्या को कोस रहे हैं।
3 of 5
दिव्या अग्रवाल
- फोटो : Instagram
दिव्या अग्रवाल का ये बयान सुनकर सिडनाज के फैंस का गुस्सा भड़क गया है। जिसके बाद से ही दिव्या अग्रवाल लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। फैंस दिव्या अग्रवाल की खूब लताड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिव्या अग्रवाल
- फोटो : instagram
बता दें कि बिग बॉस ओटीटी में 'टिकट टू फिनाले' टास्क का दूसरा राउंड हुआ। लेकिन प्रतीक सहजपाल की एक जिद्द के कारण बिग बॉस को कड़ा फैसला लेना पड़ा और उन्होंने फैसला सुनाया कि ‘टिकट टू फिनाले’ की इस टास्क को रद्द किया जाता है। इस घोषणा के बाद दिव्या अग्रवाल का रौद्र रूप देखने को मिला।
विज्ञापन
5 of 5
दिव्या अग्रवाल
- फोटो : instagram
बता दें कि शो के होस्ट करण जौहर भी कई बार दिव्या को फटकार लगाते नजर आ चुके हैं। इसके बाद करण पर फैंस ने पक्षपाती होने का आरोप लगाया था। लोगों का कहना है कि दिव्या घर में अच्छा खेल खेलती हैं लेकिन करण अक्सर उन पर ही निशाना साधते हैं। बता दें कि घर से अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा बाहर हो चुके हैं। अब देखना होगा कि आने वाले समय में क्या होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।