इंसान जिंदगी में कितना भी आगे बढ़ जाए, लेकिन वह अपने स्टूडेंट लाइफ को कभी नहीं भूलता। स्कूल बंक करके फिल्म देखने जाना हो या फिर पहला प्यार, हर किसी की लाइफ में उसके स्कूल-कॉलेज से जुड़ी सुनहरी यादें होती हैं जो वह दोबारा जीना चाहता है। अगर आप भी अपनी स्टूडेंट लाइफ को मिस करते हैं और दोबारा उसे जीना चाहते हैं तो हमारे पास इसका आसान उपाय है। आज हम आपको ऐसी पांच सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी पुराने दिनों की यादें ताजा करा देंगी।
Top 5 Web Series On Student Life: स्टूडेंट लाइफ को करते हैं मिस तो आज ही देख डालें ये 5 वेब सीरीज
कोटा फैक्ट्री
स्टूडेंट लाइफ पर बनी इस सीरीज में कोटा में आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों के जिंदगी में आने वाले उतार-चढ़ाव को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है। इस सीरीज को देखने पर कभी आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी तो कभी इसके कुछ सीन आपको इमोशन कर देंगे। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसके दो सीजन उपलब्ध हैं। कोटा फैक्ट्री को आप मुफ्त में यूट्यूब पर देख सकते हैं। वहीं इसके दूसरे सीजन को आप नेटफ़्लिक्स पर रिलीज किया गया है।
इंजीनियरिंग गर्ल्स
इस सीरीज का नाम सुनते ही आपको इसकी कहानी थोड़ा बहुत अंदाजा लग गया होगा। इस वेब शो में लड़कियों की इंजीनियरिंग लाइफ को बखूबी दिखाया गया है। इस वेब सीरीज को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। इसे The Timeliners ने बनाया है।
फ़्लेम्स (F.L.A.M.E.S)
इस सीरीज को देखने के बाद आप स्कूल के दिनों में वापस लौट जाएंगे। फ्लेम्स में स्कूल के दिनों के प्यार को दिखाया गया है। इस सीरीज को आप एमएक्स प्लेयर पर बिलकुल मुफ्त देख सकते हैं। इसमें ऋत्विक साहोरे और तान्या मनिकतला लीड रोल में है।
व्हाट्स योर स्टेटस
इस सीरीज में कॉलेज डेज के रोमांस को बड़े ही खूबसूरत अंदाज में दिखाया गया है। इसमें तीन लड़कों की कहानी को दिखाया गया है। जो अपनी जिंदगी के अलग-अलग फेज से गुजर रहे हैं। यह वेब सीरीज यूट्यूब पर उपलब्ध है जिसे आप बिना पैसे खर्च किए देख सकते हैं।