हिंदी भाषी लोगों के बीच भी साउथ सिनेमा का खूब बोलबाला है। साउथ की हिंदी डब फिल्में यहां खूब देखी जाती हैं। यूट्यूब पर तमाम ऐसी फिल्में आपको देखने के लिए मिल जाएंगी जिसके व्यूज मिलियन में हैं। लेकिन आज हम आपके लिए फिल्में नहीं साउथ की पांच ऐसी वेब सीरीज लेकर आए हैं जिसे देखने के बाद आपका दिल खुश हो जाएगा। ये सीरीज अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में मौजूद हैं।
2 of 6
नवंबर स्टोरी वेब सीरीज रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नवंबर स्टोरी
वेब सीरीज ‘नवंबर स्टोरी’ तमिल में बनी वेब सीरीज है। इसे हिंदी में डब करके हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है। इसमें तमन्ना भाटिया अहम किरदार में हैं। ये एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है।
3 of 6
Vella Raja
- फोटो : सोशल मीडिया
वेल्ला राजा (Vella Raja)
ये एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जो चार अलग-अलग किरदारों के इर्द गिर्द घूमती है। इसे हिंदी में डब करके अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। फिल्म ड्रग्स, बचपन बचाने की कवायद और एक जानलेवा फैक्ट्री बंद करने के संघर्ष बीच चलती है।
4 of 6
ऑटो शंकर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑटो शंकर (Auto Shankar)
ये सीरीज साउथ के एक खूंखार क्रिमिनल की कहानी पर बेस्ड है। ऑटो शंकर यानी वो आदमी जिससे सभी डरते थे और जो निर्दयता की हद तक क्रूर था। सीरीज के 10 एपिसोड हैं, जी5 पर रिलीज किए गए हैं।
5 of 6
queen web series
- फोटो : social media
क्वीन (Queen)
'बाहुबली' में शिवगामी के नाम से ख्याति प्राप्त कर चुकी राम्या कृष्णन ने इस सीरीज में राजनेता शक्ति शेषाद्रि की भूमिका निभाई है। कथित रूप से ये तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक है। 12 एपिसोड्स की इस सीरीज के डायरेक्टर गौतम मेनन और प्रसथ मुरुगेशन ने दो एपिसोड साथ डायरेक्ट किए हैं। इसे आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।