कोरियन ड्रामा के दर्शकों की बढ़ती संख्या ने भारत की वेब सीरीज की दुनिया में एक बिल्कुल नया जॉनर तैयार कर दिया है। लोगों के बीच इनका क्रेज इस कदर है कि अब ये शोज देखने के लिए सबटाइटल्स का सहारा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कई भारतीय ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हिंदी में डब किए गए कोरियन शोज मौजूद हैं। अगर आप लोग के-ड्रामा के फैंस हैं, तो शायद आपको इन पॉपुलर कोरियन शोज का पता होगा। लेकिन अगर आप कोरियन देखना शुरू करना चाहते हैं, तो आपको इस आर्टिकल में शामिल शोज से ही शुरुआत करनी चाहिए। हमने आज आपके लिए ऐसे टॉप पांच कोरियन ड्रामा की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए।
Top 5 Hindi Dubbed Korean Dramas: इस वीक देख डालिए ये कोरियन वेब सीरीज, नहीं पड़ेगी सबटाइटल्स की जरूरत
के-ड्रामा का नाम - डिसेंडेंट्स ऑफ द सन
ओटीटी प्लेटफॉर्म- जी 5
जॉनर - लव, मिस्ट्री, ड्रामा
'डिसेंडेंट्स ऑफ द सन' अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला साउथ कोरियन ड्रामा है, जिसे 2016 में प्रसारित किया गया था। यह एक एक्शन से भरपूर रोमांटिक सीरीज है, जिसमें सोंग हाय-क्यो और सांग जूंग-की ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह एक युवा डॉक्टर और दक्षिण कोरियाई स्पेशल फोर्स यूनिट के एक सोल्जर की कहानी है, जिन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। हालाँकि, अपने अलग-अलग कामों के चलते दोनों अलग हो जाते हैं लेकिन जिंदगी उनके प्यार को एक दूसरा मौका देती है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म- एमएक्स प्लोयर
जॉनर - क्राइम, ड्रामा, मिस्ट्री
ली जोंग-सुक, पार्क शिन-हाय, किम यंग-क्वांग और ली यू-बी स्टारर 'पिनोकियो' में एक युवा लड़का और लड़की एक-दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों ही अलग-अलग कारणों से मीडिया रिपोर्टर बन जाते हैं। जहां एक तरफ लड़का एक सच्चा पत्रकार बनना चाहता है तो वहीं दूसरी तरफ लड़की अपनी मां के नक्शे कदमों पर चलना चाहती है।
के-ड्रामा का नाम - द किंग : इटरनल मोनार्च
ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
जॉनर - फैंटेसी, ड्रामा, मिस्ट्री, रोमांस, साइंस फिक्शन
'द किंग : इटरनल मोनार्च' एक अलग दुनिया के राजा की कहानी दिखाती है, जिसमें ली मिन-हो, किम गो-उन, वू डू-ह्वान और किम क्यूंग-नाम जैसे कोरियन सितारे मौजूद हैं। राजा गलती से एक जादुई दरवाजे को पार करके एक अपनी जैसी ही दिखने वाली दूसरी दुनिया में पहुंच जाता है। इस नई दुनिया में, वह एक पुलिस वाले से मिलता है और उसके साथ मिलकर वह डीमन्स (राक्षस) द्वारा खोले गए दरवाजे को बंद करने की कोशिश करता है।
के-ड्रामा का नाम - माय सीक्रेट टेरियस
ओटीटी प्लेटफॉर्म- जी 5
जॉनर - साइंस फिक्शन
'माय सीक्रेट टेरियस' साइंस-फिक्शन ड्रामा एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमता है। उसे अपने पति को खोने के बाद पता चलता है कि वह एक बड़ी साजिश का हिस्सा था। कहानी को सुलझाने के लिए , महिला अपने पड़ोसी की मदद लेती है। उसका पड़ोसी एक एनआईएस एजेंट होता है, जिसके साथ वह मिशन पर जाती है।