फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Loop Lapeta: तापसी पन्नू की चौथी ओटीटी रिलीज की निकली डेट, ताहिर राज भसीन बने रोमांटिक हीरो

Sat, 08 Jan 2022 11:14 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 08 Jan 2022 11:14 AM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu nad Tahir Raj bhasin movie Looop Lapeta gets Netflix release date
Loop Lapeta - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वूट सेलेक्ट पर अपनी सीरीज ‘रंजिश ही सही’ और नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘ये काली काली आंखें’ के लिए चल रहे प्रचार में शामिल अभिनेता ताहिर राज भसीन जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘लूप लपेटा’ का प्रचार करते  दिखने वाले हैं। ताहिर राज के लिए अगला एक महीना उनके करियर के लिहाज से बहुत ही संवेदनशील साबित होने वाला है। उनकी दोनों सीरीज और फिल्म बैक टू बैक रिलीज होने जा रही हैं। फिल्म ‘लूप लपेटा’ में वह तापसी पन्नू के साथ रोमांटिक लीड में दिखने वाले हैं। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर ये फिल्म बनाने वाले निर्माता तनुज गर्ग के मुताबिक फिल्म ‘लूप लपेटा’ 4 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।



फिल्म ‘थप्पड़’ के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म ‘लूप लपेटा’ तापसी पन्नू की चौथी फिल्म होगी जो सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही है। 1998 में रिलीज हुई जर्मनी की क्लासिक कल्ट फिल्म ‘लोला रेन्नट’ (अंग्रेजी में ‘रन लोला रन’) की इस आधिकारिक हिंदी रीमेक में तापसी के साथ रोमांटिक लीड पाकर अभिनेता ताहिर राज भसीन काफी उत्साहित रहे हैं। उनकी दो वेब सीरीज भी अगले हफ्ते रिलीज हो रही हैं।

Taapsee Pannu nad Tahir Raj bhasin movie Looop Lapeta gets Netflix release date
रंजिश ही सही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ताहिर राज भसीन वूट सेलेक्ट पर 11 जनवरी को रिलीज होने जा रही सीरीज ‘रंजिश ही सही’ में निर्देशक महेश भट्ट की निजी जिंदगी से मिलता जुलता रोल करते दिखेंगे। सीरीज में उनके साथ अमृता पुरी और अमला पॉल भी हैं। वहीं नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘ये काली काली आंखें’ में वह एक ऐसे बेरोजगार युवा का किरदार करते दिखेंगे जिसे अपनी राजनीतिक साख के लिए इलाके का एक माफिया टाइप का नेता अपनी बेटी से ब्याह देता है।

Taapsee Pannu nad Tahir Raj bhasin movie Looop Lapeta gets Netflix release date
Loop Lapeta - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, फिल्म ‘लूप लपेटा’ एक एक्सपेरीटमेंटल थ्रिलर फिल्म है। इसमें एक युवती अपने बॉयफ्रेंड को बचाने के लिए बहुत सारा ताना बाना बुनती है। इससे अलग अलग तरह की परिस्थितियां बनती हैं और हालात के इस जाल से दोनों कैसे निकलते हैं, इसी को फिल्म में दिलचस्प तरीके से दिखाने की कोशिश की है निर्देशक आकाश भाटिया ने। आकाश की बतौर निर्देशक ये डेब्यू फिल्म होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu nad Tahir Raj bhasin movie Looop Lapeta gets Netflix release date
लूप लपेटा की टीम - फोटो : instagram/tahirrajbhasin

अपनी पहली फिल्म के ही सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बारे में निर्देशक आकाश भाटिया कहते हैं, ‘मैं खुश हूं कि मेरी पहली फिल्म ‘लूप लपेटा’ को नेटफ्लिक्स के जरिये दुनिया भर के दर्शक मिलने वाले हैं। इस फिल्म को बनाने में जिस उल्लास से हम गुजरे हैं उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। फिल्म ने जो आकार लिया है, उससे मैं बहुत खुश हूं। ये फिल्म कॉमेडी से थ्रिलर, थ्रिलर से रोमांस की श्रेणियों में उछलती कूदती रहती है। दर्शकों के लिए ये किसी तेजरफ्तार झूले से कम नहीं हैं। अतुल कसबेकर और तनुज गर्ग जैसे निर्माताओं के साथ ने इस मिशन में मेरी भरपूर सहायता की है।’

विज्ञापन
Taapsee Pannu nad Tahir Raj bhasin movie Looop Lapeta gets Netflix release date
हसीन दिलरुबा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सीधे ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘लूप लपेटा’ तापसी पन्नू की लगातार ऐसी चौथी फिल्म है जो सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। तापसी पन्नू की फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ भी इसके पहले नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज हुई थी। इसके बाद तापसी की तमिल फिल्म ‘अन्नाबेल सेतुपति’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर और फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ सीधे जी5 पर रिलीज हुई। तापसी इन दिनों तमिल की दो, तेलुगू  की एक और हिंदी की चार फिल्मों में काम कर रही हैं। फिल्म ‘ब्लर’ से वह फिल्म निर्माता भी बन चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed