बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी को उनके ग्लैमरस और बोल्ड अवतार के लिए जाना जाता है लेकिन इस बार वह एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। सनी एक बार फिर से ओटीटी प्लेटफार्म पर धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं। एक्ट्रेस सनी लियोनी कई दिनों से अपनी वेब सीरीज 'अनामिका' से जुड़ी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया के जरिए साझा कर रही थीं। अब आखिरकार 'अनामिका' का धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। जिसमें सनी लियोनी पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वेब सीरीज की भी स्ट्रीमिंग के लिए पूरी तरह से तैयार है। 'अनामिका' का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही सीरीज की स्ट्रीम डेट भी सामने आ गई है।
Web Series: एक्शन अवतार में दुश्मनों का सफाया करती नजर आईं सनी लियोनी, इस दिन रिलीज होगी 'अनामिका'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 09 Mar 2022 05:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन