ओटीटी (ओवर द टॉप प्लेटफॉर्म) एमएक्स प्लेयर की कथित रूप से सेमी पॉर्न वेब सीरीजों के जरिए अपने ग्राहक बढ़ाने की कोशिशों का भंडाफोड़ होने क बाद से ये ओटीटी अब बहुत संभल संभलकर कदम बढ़ा रहा है। इसी के चलते एमएक्स प्लेयर प्रबंधन ने अंतर्राष्ट्रीय पोर्न कलाकार सनी लियोनी की नई वेब सीरीज की रिलीज अंतिम समय पर टाल दी है। इस बारे में संपर्क करने पर पता यह भी चला है कि ओटीटी ने इस सीरीज की कोई नई रिलीज डेट अब तक तय नहीं की है।
2 of 6
बुलेट्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी मनोरंजन सामग्री में सबसे आखिर में आकर सबसे तेजी से आगे बढ़ते रहे ओटीटी एमएक्स प्लेयर के ग्राहकों में लॉकडाउन के दौरान खासी तेज बढ़ोत्तरी देखी गई। इस बारे में जानकारी जुटाने पर पता ये चला कि ये ओटीटी एक तो मुफ्त में लोगों को देखने को मिल रहा है और दूसरे इसका कंटेंट छोटे शहरों और कस्बों में खूब देखा जा रहा है। सस्ते डाटा ने भी ओटीटी एमएक्स प्लेयर को इसकी दर्शक संख्या बढ़ाने में खूब फायदा पहुंचाया।
3 of 6
सनी लियोनी
- फोटो : Instagram/ sunnyleone
उत्तर प्रदेश के तमाम बड़े पुलिस अफसर मानते हैं कि मोबाइल पर आपराधिक कार्यक्रमों की बहुतायत ने किशोरों और युवाओं से सोच कर फैसला लेने की शक्ति छीन ली है। दिन रात वे मोबाइल पर ऐसे कार्यक्रम देखते हैं और धीरे धीरे खुद से सोचना बंद कर देते हैं। बिकरू कांड की निगरानी करते रहे सूबे के एक आला पुलिस अफसर ने भी कानपुर में ‘अमर उजाला’ से मुलाकात के दौरान ये बात मानी।
4 of 6
सनी लियोनी
- फोटो : instagram/sunnyleone
इसके अलावा ओटीटी एमएक्स प्लेयर पर हाल के दिनों में रिलीज हुई बॉबी देओल की सीरीज ‘आश्रम’ को लेकर भी चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक ये सीरीज निर्माता निर्देशक प्रकाश झा ने खुद नहीं बनाई बल्कि एमएक्स प्लेयर प्रंबधन ने उनके सामने एक ऐसी सीरीज बनाने का प्रस्ताव रखा जिसमें एक हिंदू धर्म गुरु आकंठ यौनाचार व भ्रष्टाचार में लिप्त रहता है। इसकी जानकारी सामने आने के बाद से ओटीटी एमएक्स प्लेयर के खिलाफ सोशल मीडिया पर खूब अभियान भी चलते रहे हैं।
5 of 6
सनी लियोनी
- फोटो : instagram/sunnyleone
ओटीटी एमएक्स प्लेयर प्रबंधन को अब समझ आ रहा है कि उनकी छवि को हाल के दिनों में प्रसारित हुए कार्यक्रमों ने काफी बट्टा लगाया है, इसी के चलते अब वह आने वाला कंटेंट सोच समझकर दिखाना चाह रहे हैं। इसी का नतीजा है कि सनी लिओनी की इस प्लेटफॉर्म पर 30 अक्तूबर को रिलीज होने वाली वेब सीरीज ‘बुलेट्स’ का प्रसारण अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है। ओटीटी की आधिकारिक प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि कर दी है।