फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Sony Liv start Premium subscription model with new show Your honor avrodh Andekhi Scam 1992

चार ओरिजिनल कहानियां भी नहीं बना पाया सोनी लिव, उरी से लेकर इजराइल तक से ले आया उधार की कहानियां

Wed, 27 May 2020 01:56 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 27 May 2020 01:56 PM IST
सार

  • प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मॉडल अपनाने जा रहे सोनी लिव ने इसके लिए कुछ नए शोज का एलान किया है
  • सोनी लिव ने एक वीडियो जारी करके अपनी जिन नई हिंदी वेब सीरीज का एलान किया है

विज्ञापन
Sony Liv start Premium subscription model with new show Your honor avrodh Andekhi Scam 1992
सोनी लिव जल्द शुरू करेगा चार शो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

जो गलती भारतीय दर्शकों को लुभाने के चक्कर में ओटीटी हॉटस्टार ने की थी, उसी राह पर अब सोनी का ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव चल पड़ा है। अगले महीने से प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मॉडल अपनाने जा रहे सोनी लिव ने इसके लिए कुछ नए शोज का एलान किया है। लेकिन, इन शोज की कहानियां ऐसी हैं जो हिंदुस्तानी दर्शकों में कोई खास जोश नहीं जगा पा रही हैं।

विज्ञापन


सोनी लिव ने एक वीडियो जारी करके अपनी जिन नई हिंदी वेब सीरीज का एलान किया है, उनमें योर ऑनर, अवरोध, अनदेखी और स्कैम 1992 शामिल हैं। राज आचार्य के निर्देशन में बनी वेब सीरीज 'अवरोध' दरअसल पिछले साल जनवरी में रिलीज हुई विकी कौशल की सरप्राइज हिट फिल्म 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' पर आधारित है।
विज्ञापन


उधार की इस कहानी के बाद सोनी लिव ने एक इजराइली सीरीज का रीमेक दिखाने की तैयारी की है। योर ऑनर नाम की ये सीरीज भी एप्लॉज एंटरटेनमेंट ने बनाई है जिनके हॉट स्टार के लिए बनाए गए इजराइली रीमेक शोज होस्टेजेस ने कुछ खास खलबली ओटीटी दर्शकों के बीच नहीं मचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sony Liv start Premium subscription model with new show Your honor avrodh Andekhi Scam 1992
सोनी लिव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हर्षद मेहता की कहानी पर बनी सीरीज स्कैम 1992 का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है, जो कि 1992 में हुए स्टॉक मार्केट घोटाले पर आधारित है। इस कहानी पर बन रही एक फिल्म में अभिषेक बच्चन भी इन दिनों काम कर रहे हैं और इसी कहानी पर इससे पहले गफला नाम की एक हिंदी फिल्म बन चुकी है।  

'अनदेखी' नाम की सीरीज में अपूर्वा सोनी, मीनाक्षी सेठी और सयनदीप सेनगुप्ता मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। सोनी लिव ने अश्विनी अय्यर तिवारी, अजय मोंगा, कपिल शर्मा, निखिल आडवाणी, नितेश तिवारी, रोहन सिप्पी, भरत कुकरेती जैसे लेखकों निर्देशकों के साथ काम करने का एलान किया है।

पढ़ें: लॉकडाउन में देखें ये पांच शानदार बॉलीवुड थ्रिलर फिल्में, आखिर तक बरकरार रहेगा सस्पेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed