इस समय ओटीटी प्लेटफॉर्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आए दिन नई-नई वेब सीरीज इन प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो रही हैं और खास बात यह है कि लोगों के लिए उनकी पसंद के हिसाब से हर जॉनर की वेब सीरीज इनपर उप्लब्ध है लेकिन ज्यादातर वेब सीरीज काफी लंबी होती हैं और इस भागती दौड़ती जिंदगी में लोगों के पास सबसे ज्यादा कमी किसी चीज की है तो वह है समय। ऐसे में अगर हम आपसे कहें कि ओटीटी पर ही आपका मनोरंजन करने के साथ-साथ आपका समय बचाने के लिए भी वेब सीरीज उपलब्ध हैं तो आपको कैसा लगेगा। जी हां, ओटीटी प्लैटफॉर्म्स पर ही मिनी वेब सीरीज भी उपलब्ध हैं चलिए आपको बताते हैं ऐसी ही 5 सीरीज के बारे में
Mini Web Series: ओटीटी पर मौजूद इन शॉर्ट वेब सीरीज से करिए अपना मनोरंजन, वीकेंड होगा जबरदस्त
सिक्स
ओटीटी प्लेटफॉर्म: डिज्नी +हॉटस्टार
सिक्स एक मिनी वेब सीरीज है जो अपने दर्शकों को बांधे रखने का काम करती है। यह एक मर्डर मिस्ट्री है, जो डिज्नी +हॉटस्टार पर उप्लब्ध है। इसकी कहानी एक सफल और अमीर व्यवसायी कशिश सुरा की हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी न्यू इयर ईव पर हत्या कर दी जाती है। जैसे ही धीरे-धीरे चीजें सामने आती हैं रूहाना धूलाप (मंदिरा बेदी) के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू कर दी जाती है।
अनपॉज्ड: नया सफर
ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम
'अनपॉज्ड: नया सफर' पांच शक्तिशाली शॉर्ट फिल्मों की सीरीज है। कोविड-19 महामारी की पृष्ठभूमि पर आधारित, ये पांच अनूठी कहानियां हमें इस बात की झलक दिखाती हैं कि कैसे इस स्थिति ने लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। गंभीर स्तिथियां होने के बावजूद हर कहानी एक पॉजीटिव नोट पर समाप्त होती है और यही बात सीरीज को अलग बनाती है।
टीवीएफ पिचर्स
ओटीटी प्लैटफॉर्म: एमएक्स प्लेयर
एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम की जाने वाली इस कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज में कुल पांच एपिसोड हैं। यह वेब सीरीज फ्री में देखी जा सकती है। इस सीरीज में चार दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जो अपना खुद का बिजनेस स्टार्ट करने के लिए अपनी जॉब छोड़ देते हैं।
मस्तराम
ओटीटी प्लेटफॉर्म: एमएक्स प्लेयर
मस्तराम एमएक्स प्लेयर पर एक भारतीय इरॉटिक ड्रामा सीरीज है, जिसमें अंशुमन झा, तारा अलीशा बेरी, रानी चटर्जी, विवेक झा और गरिमा जैन हैं। इसकी कहानी 80 के दशक के समय में सेट की गई है। यह सीरीज 18 साल से बड़े लोगों के लिए ही उप्लब्ध है। इसमें कुल 10 एपिसोड हैं, सभी एपिसोड में अलग-कहानियां हैं।