इस सप्ताह नेटफ्लिक्स, प्राइम, हॉटस्टार और अन्य पर क्या नया है, यह जानने के लिए आप भी उत्सुक हैं? चलिए आपकी इस उत्सुकता पर विराम लगाते हैं और बताते हैं आपको इस सप्ताह के बीच आने वाली सभी बेहतरीन ओटीटी रिलीज के बारे में। अप्रैल का दूसरा हफ्ता भी धमाकेदार साबित होने वाला है। चलिए जानते हैं कि अप्रैल के दूसरे हफ्ते में कौन सी धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं।
2 of 6
पेरुसु
- फोटो : इंस्टाग्राम: @netflix
पेरुसु (नेटफ्लिक्स, 11 अप्रैल)
फिल्म की कहानी दो भाइयों की है, जिन्हें पता चलता है कि उनका मृतक पूरी तरह से नहीं मरा है। जब उन्होंने एक गुप्त अंतिम संस्कार का आयोजन किया तो उन्हें एक बड़ी गड़बड़ी का सामना करना पड़ा, जिसने उन्हें अपने पिता के साथ अपने तनावपूर्ण संबंधों का भी सामना करना पड़ा। तमिल कॉमेडी फिल्म में वैभव रेड्डी, चांदनी तमिलारासन, रेडिन किंग्सले, बाला सरवनन और सुनील रेड्डी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 14 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
3 of 6
छोरी 2
- फोटो : वीडियो ग्रैब
छोरी 2 (प्राइम वीडियो, 11 अप्रैल)
'छोरी 2' यह कहानी एक युवा मां के जीवन पर आधारित है, जिसे अपनी बेटी को अंधविश्वासी हरकतों से बचाना है। साथ ही वह सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ती है। इस हॉरर फिल्म में नुसरत भरुचा, सौरभ गोयल, सोहा अली खान, पल्लवी पाटिल और गश्मीर महाजनी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
4 of 6
द लीजेंड ऑफ हनुमान' सीजन 6
- फोटो : यूट्यूब
द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 6 (जियो हॉटस्टार, 11 अप्रैल)
लोकप्रिय एनिमेटेड सीरीज इस राम नवमी पर एक और सीजन के साथ वापस आ गई है। शो का पिछला सीजन पिछले साल अक्तूबर में रिलीज हुआ था। ओटीटी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस खबर की घोषणा की और लिखा, 'लाए संजीवन लखन जियाए', हनुमान फिर बेड़ा पार लगाए। 'द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 6' के सभी एपिसोड 11 अप्रैल से केवल जियो हॉटस्टार पर।'
Sreeleela: भीड़ में फंसी श्रीलीला, घसीटते हुए वायरल हुआ वीडियो, जो हुआ उसे देखकर चौंक जाएंगे आप
5 of 6
किंग्स्टन
- फोटो : इंस्टाग्राम
किंग्स्टन (जी5, 13 अप्रैल)
इस फिल्म की कहानी किंग्स्टन नामक एक साहसी समुद्री तस्कर के बारे में है, जो अपने गांव के पास समुद्र के पानी में घुस जाता है, जो 80 के दशक की शुरुआत में हुई एक घटना के कारण वर्षों से शापित है। वह शाप को तोड़ने और अपने बर्बाद गांव में उम्मीद जगाने की कोशिश करता है। तमिल हॉरर फिल्म में जीवी प्रकाश, दिव्यभारती, सबुमन अब्दुसमद, एलंगो कुमारवेल और चेतन महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 7 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Siddhant Das: नशे में धुत निर्माता सिद्धांत दास ने भीड़ भरे बाजार में घुसाई कार, कई लोगों को रौंदा; एक की मौत