करण जौहर अपना पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' सीजन सात के साथ जल्द ही लौट रहे हैं। इस शो में करण जौहर बॉलीवुड के सेलेब्स के साथ मनोरंजन जगत की ही गॉसिप करते हुए नजर आते हैं, जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं। वहीं, फैंस सीजन 7 को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हर कोई इस सीजन में नजर आने वाले सेलेब्स के नाम जानना चाहता है और अब सीजन 7 के पहले गेस्ट का नाम भी सामने आ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर के इस शो में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह पहले गेस्ट होंगे और इस एपिसोड की शूटिंग भी जल्द ही शुरू होने वाली है।
Koffee With Karan 7: करण जौहर के पहले गेस्ट बनेंगे आलिया भट्ट-रणवीर सिंह, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 06 May 2022 04:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन