टीवी और फिल्मों की जानी-मानी निर्माता एकता कपूर के कुछ महीने पहले रिलीज हुए शो 'एक्सएक्सएक्स- अनसेंसर्ड 2' को लेकर हुई शिकायतों में अब थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है। हाल ही में खबर आई कि तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भी एक सामाजिक कार्यकर्ता ने एकता कपूर के उस एपिसोड में दिखाए सीन के लिए एफआईआर दर्ज की है। हालांकि हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने उस शिकायत को आधारहीन करार देते हुए खारिज कर दिया है।
2 of 5
एक्सएक्सएक्स- अनसेंसर्ड 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ऑल्ट बालाजी की इस वेब सीरीज के एक एपिसोड में दिखाया गया है कि एक सेना के जवान की पत्नी अपने पति के ड्यूटी पर चले जाने के बाद अपने प्रेमी को घर बुलाती है। वह औरत अपने प्रेमी को अपने पति की वर्दी पहना कर पहले उस वर्दी को फाड़ देती है और बाद में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाती है।
3 of 5
एकता कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों के अनुसार इस सीन पर हैदराबाद में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने ऑल्ट बालाजी पर एफआईआर दर्ज कराई। शिकायतकर्ता का कहना था कि इस वीडियो में भारतीय सेना का और उसकी वर्दी का अपमान किया गया है। इस प्लेटफॉर्म के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिसकर्मियों ने एक्शन लिया और मामले की जांच पड़ताल की गई।
4 of 5
एकता कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
जांच पूरी होने के बाद हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने पाया कि इस वीडियो में आपत्ति जताने लायक कुछ भी नहीं था। इसलिए, उन्होंने वह केस वहीं रफा-दफा कर दिया।
5 of 5
एकता कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
जांच पूरी होने के बाद हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने पाया कि इस वीडियो में आपत्ति जताने लायक कुछ भी नहीं था। इसलिए, उन्होंने वह केस वहीं रफा-दफा कर दिया।
पढ़ें: दुबई के बाद अब यहां भी लॉकडाउन के बाद खुले सिनेमाघर, दर्शकों को लुभाने के लिए चलाई जा रही यह स्कीम