{"_id":"6151ed8d375e6034151dc865","slug":"bigg-boss-shamita-shetty-is-annoyed-by-this-thing-of-rakesh-bapat-said-spoiled-the-name","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss: राकेश बापट की इस बात से चिढ़ती हैं शमिता शेट्टी, कहा-नाम खराब कर दिया","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Bigg Boss: राकेश बापट की इस बात से चिढ़ती हैं शमिता शेट्टी, कहा-नाम खराब कर दिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Mon, 27 Sep 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राकेश बापट- शमिता शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बिग बॉस ओटीटी के घर में राकेश बापट और शमिता शेट्टी के बीच कभी प्यार तो कभी तकरार देखने को मिली। लेकिन शो ये बाहर आने के बाद एक बार फिर दोनों साथ में नजर आए। दोनों एक दूसरे का हाथ थामें डेट पर भी गए। ऐसे में अब इस जोड़ी के बीच मोहब्बत नजर आ रही है। ये सभी जानते हैं कि शमिता और राकेश एक दूसरे को बेहद पसंद करते हैं। अब इनके रिश्ते पर पूरी तरह से मुहर लग गई है। हाल ही में दोनों सोशल मीडिया पर लाइव आए और अपने फैंस से रूबरू हुए। इस दौरान दोनों ने फैंस के सवालों के जवाब दिए। एक यूजर ने शमिता शेट्टी से सवाल पूछा कि उन्हें राकेश बापट की कौन सी बात बिलकुल पसंद नहीं है। शमिता ने इस सबाल का बेहद मजेदार जवाब दिया है।
2 of 5
राकेश बापट- शमिता शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
शमिता शेट्टी ने जबाव देते हुए कहा कि उन्हें उनकी वैसे तो कोई भी आदत पसंद नही। लेकिन फिर बताया कि राकेश बहुत ज्यादा चाय पीते हैं और उन्हें उनकी इस बात से चिढ़ होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि राकेश को अपनी चाय पीने की आदत को थोड़ा कम करना चाहिए।
3 of 5
शमिता शेट्टी और राकेश बापट
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं राकेश बापट ने भी शमिता से प्रॉमिस किया कि वो चाय पीना कम तो कर देंगे लेकिन पहने उन्हें उनकी चाय बनाने की स्किल्स के लिए ट्रोल करना बंद करना पड़ेगा। इस पर शमिता ने राकेश को तुरंत जवाब दिया और कहा कि उन्हें अदरक और मसाला चाय भी बनानी आती है और उन्होंने राकेश को बनाकर पिलाई भी है। साथ ही शमिता ने कहा कि राकेश ने उनका नाम खराब कर रखा है।
बता दें कि शमिता बिग बॉस ओटीटी के बाद बिग बॉस 15 का हिस्सा भी बनने जा रही हैं। वहीं राकेश बापट ने अभी तक ये फैसला नहीं किया है कि उन्हें बिग बॉस 15 का हिस्सा बनना है या नहीं।
विज्ञापन
5 of 5
शमिता शेट्टी- राकेश बापट
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले डिनर के वक्त होटल के अंदर से ही राकेश बापट ने अपनी एक तस्वीर को सोशल मीडिया पोस्ट किया था। जिसमें दोनों ने एक दूसरे का हाथ थाम रखा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।