फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT: बिग बॉस के घर में गणपति का विसर्जन, राकेश बापट ने खुद बनाई बप्पा की मूर्ति

Sun, 12 Sep 2021 12:00 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 12 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT: Ganpati immersed in Bigg Boss house Raqesh Bapat makes Ganesha idol in BB
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस ओटीटी अपने आखिरी दौर में जबरदस्त तूफानी होता जा रहा है। हर प्रतियोगी जबरदस्त तरीके से फिनाले में पहुंचने के लिए अपना जोर लगा रहा है। बिग बॉस के दिए टिकट टू फिनाले टास्क में प्रतियोगियों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं, देशभर में गणेश उत्सव की धूम बिग बॉस ओटीटी के घर में पहुंच गई। दरअसल, ऐसा पहली बार हुआ है जब बिग बॉस के घर में बप्पा की प्रतिमा की स्थापना हुई है। शो के मेकर ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं राकेश बापट ने अपने हाथों से घर में गणेश जी की खूबसूरत प्रतिमा बनाई है। मालूम हो कि राकेश बापट हर साल खुद से बप्पा की प्रतिमा बनाते हैं। ऐसे में इस बार वह 'बिग बॉस' के घर में हैं, लेकिन उन्होंने वहां भी अपनी इस परंपरा का पालन किया है। 



View this post on Instagram

A post shared by Voot (@voot)

Bigg Boss OTT: Ganpati immersed in Bigg Boss house Raqesh Bapat makes Ganesha idol in BB
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot

इस दौरान घर के बाकी सदस्यों ने पारंपरिक कपड़ों में सजधजकर धूमधाम से बप्पा का स्वागत किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि राकेश बापट बप्पा को घर के अंदर लेकर आ रहे हैं। इस दौरान दिव्या अग्रवाल, नेहा भसीन सहित घर के अन्य सदस्य बप्पा का स्वागत करते नजर आ रहे हैं।

Bigg Boss OTT: Ganpati immersed in Bigg Boss house Raqesh Bapat makes Ganesha idol in BB
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot

बता दें कि बिग बॉस ओटीटी में अब कनेक्शन का खेल खत्म हो चुका है। अब शो में सभी सिंगल खेल रहे हैं और अपनी फिनाले की टिकट पक्की करने में लगे है। जल्दी ही 'बिग बॉस 15' शुरु हो जाएगा और जो भी बिग बॉस ओटीटी के फिनाले को जीतेगा उसे बिग बॉस 15 का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा, सलमान खान होस्ट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT: Ganpati immersed in Bigg Boss house Raqesh Bapat makes Ganesha idol in BB
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot
प्रतीक की एक गलती की वजह से बिगबॉस पूरे टास्क को रद्द कर देते हैं। फिनाले में पहुंच चुकीं नेहा और दिव्या भी अब फिनाले में नहीं हैं। इस बात से दिव्या प्रतीक से बुरी तरह नाराज हो जाती हैं, और कहती हैं कि वो जानते हैं कि फिनाले में पहुंचना इसके लिए कितना जरूरी है। 
विज्ञापन
Bigg Boss OTT: Ganpati immersed in Bigg Boss house Raqesh Bapat makes Ganesha idol in BB
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : सोशल मीडिया
टिकट टू फिनाले के लिए शो में जबरदस्त घमासान चल रहा है। कभी साथ दोस्त रहने वाले प्रतियोगी अब ट्रॉफी के लिए एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed