बिग बॉस ओटीटी अपने फिनाले के बेहद करीब है और हर दिन शो में नए नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस में कंटेस्टेंट को डिबेट टॉस्क में एक दूसरे के साथ बहस करनी थी जिसमें उन्हें बताना था कि उन दोनों में से कौन शो जीतने लायक है और कौन नहीं। ऐसे में शो की एक दूसरे की सबसे बड़ी दुश्मन माने जाने वाली नेहा भसीन और दिव्या अग्रवाल एक दूसरे के आमने सामने आईं।
डिबेट टॉस्क में भिड़ीं दिव्या और नेहा
अपनी बहसबाजी के दौरान नेहा भसीन ने दिव्या को निगेटिव पर्सन बता दिया जिस पर दिव्या काफी भड़क गईं। साथ ही नेहा के सवालों पर दिव्या अग्रवाल ने जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी।नेहा ने कहा कि दूसरों के बीच आग लगाना ठीक है? बद्तमीजी करना क्या ठीक है? इस पर दिव्या बिल्कुल भी चुप नहीं रहीं और कहा कि,'हां ठीक है, आप क्या चाहती हैं कि आप कुछ करें और मैं आपको बोलूं ना'।
2 of 5
नेहा भसीन, दिव्या अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
नेहा ने कहा कि, 'मैं किसी को टार्गेट नहीं करती, मैं लड़ने के बाद अंदर चली गई थीं लोग अपने रिलेशन को लेकर लड़ रहे थे। इस पर दिव्या ने कहा कि, 'आपके लिए तो यहां इतने सिपाड़ी मौजूद हैं कि आप जैसे कहेंगी वो वैसे ही करेंगे लेकिन मैं यहां कोई सिपाही खड़ने करने नहीं आई हूं। मैं यहां दोस्त बनाने आई थी'।
3 of 5
दिव्या अग्रवाल
- फोटो : Instagram
दिव्या ने कहा कि, 'कम से कम अपने दोस्तो की बेइज्जती तो मत करिए। बार बार आप कहती हैं कि मैं तो नहीं बोलती वो ही तो जाते हैं, वो ही लोग मेरे लिए लड़ते हैं ऐसा कहना उनकी बेइज्जती करना है'। नेहा ने कहा कि, 'मेरा तरीका गलत था तो प्रतीक ने मुझे समझाया, इस पर दिव्या ने कहा कि यही तो मेरा मुद्दा है कि आपको हर बात समझानी पड़ती है'।
4 of 5
बिग बॉस ओटीटी
- फोटो : Voot
गौरतलब है कि इससे पहले भी कई मुद्दों पर दिव्या और नेहा के बीच जबरदस्त लड़ाई हो चुकी है।वैसे तो शुरुआत से ही दिव्या अग्रवाल और नेहा भसीन की आपस में नहीं बनती है लेकिन हाल ही में‘गंदी चड्डी’ को लेकर इन दोनों के बीच बहुत ही बड़ा झगड़ा देखने को मिला था। हालांकि ये मुद्दा वक्त के साथ खत्म हो गया था, लेकिन अब एक बार फिर से घर के अंदर ये मुद्दा गरमा गया।
5 of 5
बिग बॉस ओटीटी
- फोटो : Voot
गंदे अंडरवेयर के मुद्दे को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर दिव्या और नेहा एक बार फिर लड़ पड़ी थीं। बातों ही बातों में दिव्या अग्रवाला ने नेहा भसीन को बेवकूफ बोल दिया जिसके बाद नेहा भसीन दिव्या अग्रवाल पर चिल्लाती हुईं नजर आई और इसके साथ ही उन्होंने दिव्या अग्रवाल को धक्का दिया। नेहा ने कहा, ‘तुम बेवकूफ हो मुझे बेवकूफ मत बुलाओ’। इसी के साथ नेहा भसीन दिव्या अग्रवाल को ये कहते हुए भी नजर आईं कि वो जेंडर भेदभाव करती हैं’।