बिग बॉस ओटीटी के फिनाले में महज एक दिन का वक्त रह गया है ऐसे में लॉफ्टर क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया शो के आखिरी दिन कंटेस्टेंट संग मस्ती करने पहुंचे। आज के एपिसोड की बात करें तो हर्ष और भारती ने शो में बचे टॉप पांच कंटेस्टेंट संग कई तरह के गेम खेले। इसका साथ ही उन्होंने कंटेस्टेंट्स से एक बेहद मजेदार टास्क करवाया।
भारती और हर्ष ने कंटेस्टेंट के साथ की मस्ती
भारती और हर्ष ने टास्क दिया कि दो सदस्यों को सामने आना है और एक सदस्य अपने मुंह में पानी भरेगा और दूसरा उसे हंसाने की कोशिश करेगा। इसके लिए सबसे पहले शमिता और निशांत को बुलाया गया। शमिता ने अपने मुंह में पानी भरा और निशांत ने उन्हें हंसाने के लिए गाना गाने लगे। इसके बाद निशांत ने थोड़ी और एक्टिंग की और शमिता के मुंह से हंसते हुए पानी बाहर आ गया।
2 of 5
राकेश बापत, दिव्या अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद राकेश और दिव्या को बुलाया गया जहां राकेश ने अपने मुंह में पानी भरा और दिव्या को उन्हें हंसाना था। दिव्या को राकेश को हंसाने में काफी परेशानी हो रही थी। उन्होंने राकेश को हंसाने के लिए कहा कि, 'शमिता अच्छी लगती है ना, मैं उसे भाभी बुलाऊं। तुम दोनों शादी कर लेना मुझे ये ट्रॉफी जीतने दो'। इसके बाद वो लगातार शमिता को भाभी भाभी बुलाने लगी जिससे राकेश अपनी हंसी नहीं रोक पाए और दिव्या इसमें कामयाब रहीं।
3 of 5
प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, दिव्या अग्रवाल
- फोटो : Instagram
इसके बाद निशांत ने अपने मुंह में पानी भरा और उन्हें हंसाने की जिम्मेदारी प्रतीक को मिली। प्रतीक सहजपाल ने शो को पूर्व कंटेस्टेंट करण नाथ की एक्टिंग की जिसे देखकर निशांत अपनी हंसी नहीं रोक पाए और तुरंत हंसने लगे। इसके बाद अगला नंबर आया प्रतीक का। प्रतीक ने अपने मुंह में पानी भरा और उन्हें हंसाने के लिए दिव्या और निशांत दोनों आगे आए।
4 of 5
प्रतीक सहजपाल
- फोटो : Instagram
हालांकि लाख कोशिशों के बाद भी दोनों ही प्रतीक को ऐसे नहीं हंसा पाए कि उनके मुंह से पानी बाहर निकले और ऐसे ये राउंड प्रतीक जीत गए। बता दें कि प्रतीक शो के बहुत ही मजबूत कंटेस्टेंट माने जा रहे हैं। नेहा संग अपनी दोस्ती और घर में हुए टास्क को लेकर प्रतीक हमेशा से आगे रहे हैं। हालांकि शो में बाकी के चार कंटेस्टेंट्स में से कोई भी ये शो जीत सकता है।
5 of 5
बिग बॉस ओटीटी
- फोटो : सोशल मीडिया
नेहा भसीन के घर से बेघर होने के बाद अब इस शो में सिर्फ पांच कंटेस्टेंट बचे हैं। जिसमें सबसे पहले घर में सुरक्षित होने वाली कंटेस्टेंट हैं दिव्या अग्रवाल उनके बाद निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और राकेश बापट। घर में बचे ये पांच सदस्य अब फिनाले में आपस में टक्कर करते हुए दिखाई देंगे। शो का फिनाले 18 सितंबर को शाम सात बजे से वूट पर होगा जिसे करण जौहर होस्ट करेंगे।