फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT: सिनेमाघरों में आजतक रिलीज नहीं हुईं ये बैन फिल्में, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आराम से देख सकते हैं

Sat, 22 Jan 2022 09:24 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 22 Jan 2022 09:24 PM IST
सार

कोरोनावायरस के आते ही देश- दुनिया में इसका काफी असर देखने को मिला। सामाजिक से लेकर आर्थिक सभी क्षेत्रों में इस संक्रमण ने अपना प्रभाव दिखाया। ऐसे में मनोरंजन जगत पर भी इस वायरस की मार देखने को मिली।

विज्ञापन
BANNED MOVIES IN INDIA: These banned movies have not been released in theaters till date will be able to stream on these OTT platforms
भारत में बैन फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोनावायरस के आते ही देश- दुनिया में इसका काफी असर देखने को मिला। सामाजिक से लेकर आर्थिक सभी क्षेत्रों में इस संक्रमण ने अपना प्रभाव दिखाया। ऐसे में मनोरंजन जगत पर भी इस वायरस की मार देखने को मिली। दरअसल, कोरोना की वजह से सिनेमाघरों के बंद होने से मेकर्स के सामने अपनी फिल्म को रिलीज करने को लेकर संकट पैदा हो गया था। ऐसे में दर्शकों का बिना रुकावट मनोरंजन करने के लिए मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का रुख किया।

यही वजह है कि अब ओटीटी प्लेटफॉर्म फिल्म रिलीज करने का एक अच्छा माध्यम बन चुका है। इसके अलावा केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के कारण भी कई बार फिल्में रिलीज होने से वंचित रह जाती है। ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म ऐसी फिल्मों के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हुआ है। भारत में बनी ऐसी कई फिल्में हैं, जो आज तक सिनेमाघरों में रिलीज नहीं की गई। हालांकि यह सभी फिल्में अलग-अलग प्लेटफार्म पर मौजूद हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फिल्मों के बारे में-

BANNED MOVIES IN INDIA: These banned movies have not been released in theaters till date will be able to stream on these OTT platforms
अनफ्रीडम- नेटफ्लिक्स  - फोटो : सोशल मीडिया

अनफ्रीडम- नेटफ्लिक्स 

विक्टर बनर्जी, आदिल हुसैन और प्रीति गुप्ता स्टार अनफ्रीडम एलजीबीटीक्यू पर आधारित एक फिल्म है। इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज किया गया था। इतना ही नहीं कई फिल्म समारोह में भी इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

BANNED MOVIES IN INDIA: These banned movies have not been released in theaters till date will be able to stream on these OTT platforms
परजानिया- हॉटस्टार  - फोटो : सोशल मीडिया

परजानिया- हॉटस्टार 

गुजरात दंगों के दौरान गुम होने वाले एक लड़के की कहानी पर आधारित इस फिल्म को भी कई तरह के विरोध का सामना करना पड़ा था। इसकी वजह से सेंसर बोर्ड ने फिल्म को प्रतिबंधित कर दिया था। बाद में इसे डिजिटल व्यूअरशिप की मंजूरी मिलने के बाद यह भारत में हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
BANNED MOVIES IN INDIA: These banned movies have not been released in theaters till date will be able to stream on these OTT platforms
लोएव- नेटफ्लिक्स - फोटो : सोशल मीडिया

लोएव- नेटफ्लिक्स

इस फिल्म को साल 2015 में रिलीज किया गया था। हालांकि इसे सिनेमाघरों में जगह ना मिलने की वजह से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया। निर्माताओं ने इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज कराने के लिए कई कोशिशें भी की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। इस फिल्म में दो पुराने दोस्तों के पुनर्मिलन और रोमांस को दिखाया गया है।

विज्ञापन
BANNED MOVIES IN INDIA: These banned movies have not been released in theaters till date will be able to stream on these OTT platforms
पांच- यूट्यूब  - फोटो : सोशल मीडिया

पांच- यूट्यूब 

अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित पहली फिल्म पांच को आज तक सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया गया है। दरअसल, फिल्म को हिंसा, नशीली दवाइयों के दुरुपयोग और अपनी खराब भाषा के इस्तेमाल की वजह से सीबीएफसी ने प्रतिबंधित कर दिया था। बाद में मंजूरी मिलने पर निर्माता को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा। हालांकि यह फिल्म यूट्यूब पर उपलब्ध है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed