पहले सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 की वेब सीरीज 'अभय' के निर्माता इसके दूसरे सीजन को बाजार में उतारने के लिए कमर कस चुके हैं। इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज के मुख्य कलाकार कुणाल खेमू हैं, जिनको इसके पहले सीजन में काफी पसंद किया गया है। अभय प्रताप सिंह के किरदार में कुणाल एक जासूस की भूमिका में हैं जो खतरनाक अपराधियों को सबक सिखाने का काम करता है।
2 of 5
kunal khemu
- फोटो : amar ujala mumbai
इस सीजन में भी अभय अपने निडर और साहसी रवैये से अपराधियों को अपने अनुसार सही पाठ पढ़ाना जारी रखेंगे। इस सीरीज में उनका सामना एक आपराधिक मास्टरमाइंड से होगा, जो उनकी दुनिया को उथल-पुथल करके रख देगा, और दूसरे लोगों के साथ अभय को भी एक भूलभुलैया में कैद कर देगा।
3 of 5
Kunal Khemu
- फोटो : social media
सीरीज के बारे में बात करते हुए कुणाल खेमू ने कहा, 'मुझे निर्माताओं का अभय की कहानी को जारी रखने और इसे एक फ्रेंचाइजी का रूप देने का विचार बहुत पसंद है। दर्शकों ने सीरीज की सामग्री के साथ एक भरोसा जताया है, और मुझे उसपर खरा उतरना है। दर्शकों ने इसकी कहानी को अनुभव किया है, और उसकी सराहना की है। वे आगे की कहानी को जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं, जो एक कलाकार के रूप में मुझे बहुत प्रेरित करती है।'
कुणाल ने आगे कहा, 'अभय के पहले सीजन को शानदार प्रतिक्रिया मिली थी, और दूसरा सीजन निश्चित रूप से इसकी विरासत को आगे ले जाएगा। व्यक्तिगत रूप से मुझे क्राइम थ्रिलर देखने में मजा आता है, और मेरा मानना है कि इस जॉनर ने ज्यादातर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। जी5 प्लेटफॉर्म पर सीरीज के शानदार कलाकारों और इससे जुड़े सभी कामगारों के साथ एक और सीजन करके मैं बहुत खुश हूं।'
सच्ची घटनाओं पर आधारित इस आठ एपिसोड की इस सीरीज को केन घोष ने निर्देशित किया है। बीपी सिंह के निर्माण में बन रहे इस सीजन की फिलहाल शूटिंग चल रही है, और इस साल की गर्मियों में इसका प्रसारण जी5 पर किया जाएगा।