बॉबी देओल स्टारर वेब सीरीज 'आश्रम 3' एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हो चुकी है। प्रकाश झा के निर्देशन में बनी इस सीरीज के पहले दो सीजन आ चुके हैं, जिसमें बॉबी देओल के दमदार काम को लोगों ने खूब पसंद किया। हालांकि, बॉबी देओल के अलावा, 'आश्रम' में चंदन रॉय सान्याल, अदिति पोहनकर, दर्शन कुमार, त्रिधा चौधरी जैसे कलाकार भी नजर आए हैं, जो पहले दोनों सीजन में थे। लेकिन 'आश्रम 3' में ईशा गुप्ता भी अपनी बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आ रही हैं। वेब सीरीज में इन कलाकारों के काम की हर कोई तारीफ कर रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉबी देओल से लेकर ईशा गुप्ता ने वेब सीरीज के लिए मोटी फीस ली है। आइए आपको सीरीज की स्टारकास्ट ने फीस बताते हैं।
Aashram 3: बॉबी देओल और ईशा गुप्ता ने वसूली मोटी रकम, जानिए पम्मी पहलवान ने ली कितनी फीस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 04 Jun 2022 03:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
