फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vishal Rana and Sonakshi Sinha come together for this untitled film Know Details

Sonakshi Sinha: बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज से पहले सोनाक्षी के हाथ लगी एक और फिल्म, अभिनेत्री ने जताई खुशी

Thu, 29 Feb 2024 11:34 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 29 Feb 2024 11:34 AM IST
सार

इकोलोन प्रोडक्शंस के प्रमुख विशाल राणा अभिनेत्री सोनाक्षी के साथ अपनी आगामी रोमांटिक थ्रिलर फिल्म बनाने जा रहे हैं। करण रावल ने इसके निर्देशन की जिम्मेदारी संभाली है। 
 

विज्ञापन
Vishal Rana and Sonakshi Sinha come together for this untitled film Know Details
विशाल राणा की फिल्म में नजर आएंगी सोना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में नजर आएंगी। इस बीच उनके हाथ एक और फिल्म लगी है। जल्द ही वह विशाल राणा की फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं है। इसका निर्देशन करण रावल करेंगे। विशाल राणा और सोनाक्षी दोनों ने इस आगामी प्रोजेक्ट को लेकर अपनी खुशी जताई है।

विज्ञापन


विशाल राणा ने कही ये बात
इकोलोन प्रोडक्शंस के प्रमुख विशाल राणा अभिनेत्री सोनाक्षी के साथ अपनी आगामी रोमांटिक थ्रिलर फिल्म बनाने जा रहे हैं। करण रावल ने इसके निर्देशन की जिम्मेदारी संभाली है। इस प्रोजेक्ट के प्रति अपना उत्साह जताते हुए विशाल राणा ने कहा, 'एक शानदार टीम के साथ इस यात्रा को शुरू करते हुए बेहद उत्साहित हूं। करण और सोनाक्षी जैसी प्रतिभाओं के साथ काम करना बहुत उत्साह की बात है। अपने विजन को स्क्रीन पर पेश करने के लिए हम बेसब्र हैं। यह एक शानदार एडवेंचर की शुरुआत है। जल्द ही यह शुरू होने जा रहा है'।
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

विज्ञापन
विज्ञापन

Heeramandi: 'हीरामंडी' को अपना सबसे बड़ा प्रोजेक्ट मानते हैं संजय लीला भंसाली, वेब सीरीज पर दिया बड़ा अपडेट

सोनाक्षी ने जताई खुशी
सोनाक्षी सिन्हा ने नए प्रोजेक्ट को लेकर कहा, 'इकोलोन प्रोडक्शंस के साथ यह मेरी पहली फिल्म है। मैं हमेशा नए और शानदार किरदार अदा करने के लिए उत्साहित रहती हूं। यह फिल्म इस कड़ी में मेरी अगली यात्रा तय करेगी। इस फिल्म में थ्रिलिंग भूमिका अदा करने के लिए मैं बहुत खुश और बहुत उत्साहित हूं'। 
Deepika Padukone: मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, बधाई देने वालों में सबसे आगे रहीं यह अभिनेत्री

जल्द शुरू होगी शूटिंग
इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी। फिल्म को लेकर बाकी जानकारी भी जल्द साझा की जाएंगी। बात करें फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की तो यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होने जा रही है। इसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। दोनों अपने एक्शन का दम दिखाते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। 
DeepVeer Love Story: रामलीला से परवान चढ़ा दीपिका-रणवीर का प्यार, धूमधाम से रचाई शादी, अब बनने जा रहे पैरेंट्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed