दिलजीत दोसांझ: ऐतिहासिक कॉन्सर्ट के बाद सिंगर ने किया फैंस का धन्यवाद, पोस्ट शेयर कर लिखा खास नोट; कही ये बात
Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने म्यूजिक टूर को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। वेम्बली में हुए शानदार शो के बाद अब सिंगर ने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
विस्तार
पोस्ट कर किया धन्यवाद
दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'कल इतिहास में एक नया अध्याय लिखा गया। इसे मुमकिन बनाने वाले आप लोग थे। यहां तक कि यह सोचने की हिम्मत देने वाले भी आप ही थे कि ऐसा कुछ हो सकता है।'
उन्होंने अपने फैंस को धन्यवाद देते हुए लिखा, 'सच कहूं तो मैं स्टेज पर सिर्फ उस सपने का गवाह था, जो सामने हो रहा था। कल आपने वो कर दिखाया, जिसके बारे में सोचना भी अपने आप में एक सपना था। शुक्रिया।'
- दिलजीत दोसांझ ने अपने 'औरा वर्ल्ड टूर' के तहत वेम्बली स्टेडियम में परफॉर्म किया।
- करीब 90 हजार लोगों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में उनका शो पूरी तरह से पैक रहा।
- इसके साथ ही दिलजीत ऐसे पहले पंजाबी कलाकार बन गए, जिन्होंने वेम्बली में इतने बड़े लेवल पर परफॉर्म किया।
- कॉन्सर्ट की शुरुआत दिलजीत ने अपने खास अंदाज में 'पंजाबी आ गए ओये' कहकर की।
- इसके बाद उन्होंने 'गोट', 'लवर', 'हंस-हंस' और 'बोर्न टू शाइन' जैसे अपने कई हिट गाने गाए।
- पूरे शो में फैंस जमकर झूमते नजर आए।
वेम्बली कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने भारत में अपने अगले शो का भी ऐलान किया। वह 21 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 'औरा वर्ल्ड टूर' के तहत परफॉर्म करेंगे। इंटरनेशनल टूर के बाद दिलजीत एक बार फिर भारत में अपने फैंस के बीच लौटेंगे।
ये भी पढ़ें- हनुमान अंश: साउथ में इस दिन रिलीज होगी फिल्म, क्या तेलुगु दर्शकों को भी पसंद आएगी नीम करौली बाबा की कहानी?