{"_id":"6aa93603b13326cb060b1c57","slug":"manoj-tiwari-faces-backlash-amid-bihar-floods-people-question-daughter-rhiti-tiwari-bigg-boss-promotion-2026-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिहार बाढ़: ‘जनता के बीच कब आएंगे?’, मनोज तिवारी पर भड़के लोग; बेटी के 'बिग बॉस' प्रमोशन पर उठाए सवाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बिहार बाढ़: ‘जनता के बीच कब आएंगे?’, मनोज तिवारी पर भड़के लोग; बेटी के 'बिग बॉस' प्रमोशन पर उठाए सवाल
Tue, 15 Sep 2026 05:46 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Tue, 15 Sep 2026 05:46 PM IST
सार
Manoj Tiwari: बिहार के कई जिले इन दिनों बाढ़ की मार झेल रहे हैं। इस बीच भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
मनोज तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाल ही में अपनी बेटी के 'बिग बॉस' में जाने पर खुद मनोज तिवारी ने शो में जाकर उनको सपोर्ट किया था। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग बाढ़ की स्थिति के बीच मनोज तिवारी की भूमिका को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
ट्रोलिंग्स के वीडियो हुए वायरल
वायरल वीडियो में एक शख्स मनोज तिवारी पर निशाना साधते हुए कहता नजर आ रहा है कि चुनाव के समय नेता जनता के बीच वोट मांगने पहुंचते हैं, लेकिन मुसीबत के समय उनकी मौजूदगी नजर नहीं आती। वीडियो में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के करियर और उनके 'बिग बॉस' में जाने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

मनोज तिवारी-सलमान खान-रीति
- फोटो : वीडियो ग्रैब
बेटी के बिग बॉस में जाने पर भी सवाल
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में शख्स ने आरोप लगाया कि बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच मनोज तिवारी अपनी बेटी रीति तिवारी को प्रमोट करने में व्यस्त हैं। वीडियो में रीति के गाने और सोशल मीडिया फॉलोअर्स का जिक्र करते हुए नेपोटिज्म पर भी सवाल उठाए गए हैं।
शख्स का कहना है कि मनोज तिवारी को अपनी बेटी के प्रमोशन के बजाय बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच जाकर उनका हाल जानना चाहिए। इन टिप्पणियों के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस तेज हो गई है।

यूजर्स ने जाहिर की नाराजगी
ये भी पढ़ें- राजपाल यादव चेक बाउंस मामला: सुप्रीम कोर्ट से एक्टर को सख्त आदेश, इतने करोड़ करने होंगे जमा; जानें नया अपडेट
- वायरल वीडियो के जरिए कुछ लोग बाढ़ के दौरान नेताओं की मौजूदगी और राहत कार्यों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
- इसी के साथ मनोज तिवारी की बेटी के 'बिग बॉस' से जुड़े प्रमोशन को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
- हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
- इसलिए इन्हें फिलहाल सोशल मीडिया पर सामने आए लोगों के दावे और प्रतिक्रियाओं के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- राजपाल यादव चेक बाउंस मामला: सुप्रीम कोर्ट से एक्टर को सख्त आदेश, इतने करोड़ करने होंगे जमा; जानें नया अपडेट