प्यार का मौसम यानी वेलेंटाइन वीक चल रहा है। आज 14 फरवरी है और इस दौरान कपल अलग-अलग अंदाज में अपने प्यार का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन वीक को खास बनाने के लिए कोई कैंडल लाइट डिनर प्लान करता है, तो कोई सरप्राइज गिफ्ट्स देता है, लेकिन अगर आप और आपके पार्टनर ओटीटी के शौकीन हैं तो आप रोमांटिक वेब सीरीज देखकर भी वैलेंटाइंस डे सेलिब्रेट कर सकते हैं। ओटीटी की दुनिया में जॉनर की बात करें तो लोगों को सबसे ज्यादा क्राइम और दूसरे नंबर पर रोमांस पसंद आता है। यहां हिंदी, अंग्रेजी , तमिल, तेलुगू और कई अन्य भाषाओं में सीरीज मौजूद हैं।
Valentine Day 2023: अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे बनाएं और खास, देखें इश्क में डूबी ये वेब सीरीज
ओटीटी पर रोमांटिक वेब सीरीज की भरमार है। इश्क की कहानी को इन सीरीज में काफी दिलचस्प अंदाज में दिखाया गया है। इन सीरीज में अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद से गुजर जाने की कहानी दिखाई गई है। इन रोमांटिक वेब सीरीज में आप मोहब्बत के अलग अलग अंदाज देखेंगे। कहीं इश्क में डूबा प्रेमी है, तो कहीं अपनी मोहब्बत के लिए कुछ भी कर गुजरने वाला आशिक। तो आइए जानते हैं इन सीरीज के बारे में...
YOU Season 4 Part-1
नेटफ्लिक्स की इस सीरीज के चौथे सीजन का पहला भाग रिलीज हो चुका है। अगर आप अंग्रेजी कंटेंट के शौकीन हैं, तो आपको यह सीरीज काफी पसंद आएंगी। 'यू' एक रोमांटिक थ्रिलर सीरीज है, जिसके चौथे सीजन का पहला भाग नेटफ्लिक्स पर आ चुका है। वहीं, सीरीज के दूसरे भाग की बात करें तो कयास लगाए जा रहे हैं कि सीरीज का दूसरा भाग मार्च में आएगा। बता दें कि यह 'यू' का आखिरी सीजन है।
ये काली काली आंखें
मौका वैलेंटाइन डे का है और ऐसे में इश्क के अलग अलग रंग नहीं देखे तो क्या देखा। ऐसे में नेटफ्लिक्स की यह सीरीज आपके वैलेंटाइन डे को और भी खास बना देगी। 'ये काली काली आंखें' एकतरफा प्यार की कहानी है तो वहीं प्यार के लिए मर मिटने वाला मासूम इश्क भी। इस सीरीज में ताहिर राज भसीन, आंचल सिंह और श्वेता त्रिपाठी आपको अहम भूमिका में नजर आएंगे।
जहानाबाद ऑफ एंड वॉर
अगर आप भी अपने स्पेशल वन के लिए मूवी डेट की प्लानिंग कर रहे हैं तो सोनी लिव की यह सीरीज जरूर देखें। मोहब्बत और फर्ज की टक्कर पर आधारित यह सीरीज काफी रोमांचक है। इस सीरीज में इश्क की कहानी को दिखाया गया है। कहीं अपने महबूब से बेपनाह मोहब्बत करने वाला आशिक है तो कहीं फरेब और कुर्बानी है। इस सीरीज में रित्विक भौमिक और हर्षिता गौड़ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें - Oops Moments: ऊप्स मूमेंट की शिकार होने वाली थीं ये अभिनेत्रियां, अभिनेताओं ने मसीहा बन बचाई इज्जत