साल के सबसे बड़े फुटबॉल महोत्सव, 'यूईएफए यूरो 2024' का आगाज अगले महीने से होने जा रहा है। इससे पहले सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने जोर-शोर से प्रचार शुरू कर दिया है। इस कड़ी में ब्लॉकबस्टर कैंपेन 'यूनिवर्स का सबसे बड़ा फुटबॉल फेस्टिवल ऑफ 2024' लॉन्च किया है। इस कैंपेन फिल्म में फुटबॉल के लिए उनके ब्रांड एंबेसडर अभिनेता कार्तिक आर्यन नजर आए हैं। यह कैंपेन फिल्म काफी मजेदार है।
Kartik Aaryan: 'यूईएफए यूरो 2024' की कैंपेन फिल्म में कार्तिक ने डाला एंटरटेनमेंट का तड़का, एलियन बने आए नजर
कैंपेन फिल्म में कमाल के विजुअल इफैक्ट्स हैं। इसे देखने के बाद यूईएफए यूरो 2024 के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ जाएगा। दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल इवेंट में क्या खास होगा, इसकी झलक इसमें दिखाई गई है। इस कैंपेन में कार्तिक आर्यन पहली बार एक एलियन के अवतार में नजर आए हैं, जो अंतरिक्ष में रहते हुए धरती पर चल रहे उत्सवों से प्रभावित होकर फुटबॉल के इस आयोजन में शामिल होने आते हैं।
कैंपेन फिल्म में देखा जा सकता है कि कार्तिक एलियन के रूप में 'प्लैनेट के' पर तपस्या कर रहे हैं। अचानक फुटबॉल मैच का शोर उनके कानों में पड़ता है। उनकी तंद्रा भंग होती है तो सवाल करते हैं, 'प्लैनेट के की शांति कौन भंग कर रहा है'? खोजबीन करने पर जवाब मिलता है, 'यह शोर तो किसी दूसरी गैलेक्सी से आ रहा है। प्लैनेट अर्थ से'। कार्तिक कहते हैं, 'यह तो फेस्टिवल लग रहा है। यह तो बड़ा भव्य है। चलें'? इसके बाद वे धरती पर फुटबॉल के आयोजन में शामिल होने आते हैं।
धरती पर आने के बाद उनकी मुलाकात अपने हमशक्ल से होती है। कार्तिक आर्यन इसमें डबल रोल में हैं। इसके बाद कार्तिक कहते हैं, 'सोनी स्पोर्ट्स होस्ट कर रहा है, फुटबॉल का सबसे बड़ा फेस्टिवल। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर यह 14 जून से शुरू हो रहा है। हम तो आ रहे हैं और आप'?
Rajamouli Mahesh Babu: 'वीरेन स्वामी फिल्म का हिस्सा नहीं', SSMB 29 की कास्टिंग अफवाहों पर मेकर्स ने दी सफाई
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन फिल्म 'चंदू चैंपियन' में नजर आएंगे। यह फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बीते दिनों इस फिल्म से कार्तिक के दो नए पोस्टर जारी हुए। इनमें अभिनेता का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस हैरान हैं। इस फिल्म में कार्तिक रेसलर की भूमिका में नजर आएंगे।
Baahubali Crown of Blood: बाहुबली-क्राउन ऑफ ब्लड की रिलीज की रणनीति ने किया फैंस को निराश, जानिए वजह