टाइगर श्रॉफ की लोकप्रिय फ्रेंचाईजी 'बागी' की चौथी फिल्म थिएटर्स में लगी हुई है। इसी के साथ विवेक अग्निहोत्री की 'द बंगाल फाइल्स' रिलीज हुई थी। इनके अलावा जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'परम सुंदरी' है। वहीं, साउथ फिल्म 'लोका' भी अपने कारोबार से चौंका रही है। भारतीय फिल्मों के अलावा हॉलीवुड फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' का भी दबदबा है। कल मंगलवार को किस फिल्म का कैसा कलेक्शन रहा? जानिए
2 of 6
बागी 4
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'बागी 4' का टोटल कलेक्शन
टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त और हरनाज कौर संधू अभिनीत फिल 'बागी 4' ने 05 सितंबर को थिएटर्स में दस्तक दी थी। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये कमाए, तीसरे दिन कारोबार 10 करोड़ रुपये रहा। सोमवार से फिल्म के कारोबार में गिरावट दर्ज होनी शुरू हुई है। मंडे टेस्ट में फिल्म ने 4.5 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, कल मंगलवार को पांचवें दिन इस फिल्म की कमाई चार करोड़ रुपये रही थी। 'बागी 4' का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39.75 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि इस फिल्म को करीब 200 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। इस हिसाब से फिल्म का यह कलेक्शन औसत से भी कम आंका जाएगा।
3 of 6
'द बंगाल फाइल्स
- फोटो : X
'द बंगाल फाइल्स'
विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म रिलीज से पहले से चर्चा में है और अब रिलीज के बाद भी फिल्म खूब सुर्खियां बटोर रही है। मगर, इस फिल्म को लेकर जितनी चर्चा हो रही है, उतना कलेक्शन नहीं जुटा पा रही है। हालांकि, सोमवार के मुकाबले कल मंगलवार को इस फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़त दर्ज हुई। इस फिल्म ने सोमवार को चौथे दिन 1.15 करोड रुपये कमाए थे। वहीं, कल मंगलवार को पांचवें दिन कमाई 1.29 करोड़ रुपये रही। करीब 30 करोड़ रुपये की लागत में बनी 'द बंगाल फाइल्स' का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 9.19 करोड़ रुपये हो गया है।
4 of 6
फिल्म 'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ-जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@maddockfilms
'परम सुंदरी'
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म 'परम सुंदरी' की रिलीज को दूसरा सप्ताह चल रहा है। यह फिल्म अपनी पकड़ बनाए हुए है। ओपनिंग डे पर 'परम सुंदरी' ने 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर खाता खोला था। पहले हफ्ते कमाई 39.75 करोड़ रुपये रही। सोमवार को 11वें दिन इस फिल्म ने 75 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, कल मंगलवार को 12वें दिन फिल्म का कलेक्शन 85 लाख रुपये रहा। 'परम सुंदरी' का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 47.60 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म को करीब 50 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। इस हफ्ते यह फिल्म अपना बजट निकाल लेगी।
5 of 6
फिल्म 'लोका'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'लोका: चैप्टर 1'
साउथ फिल्म 'लोका' का भी बॉक्स ऑफिस पर दबदबा है। कम बजट में बनी यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। कमाई के मामले में यह फिल्म बॉलीवुड फिल्म 'बागी 4' और 'द बंगाल फाइल्स' को पानी पिला रही है। सोमवार को 12वें दिन इस फिल्म ने 5.9 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल मंगलवार को 13वें दिन का कलेक्शन 5.25 करोड़ रुपये रहा। 'लोका' का टोटल बॉक्स ऑफिस 93.65 करोड़ रुपये हो चुका है। इसे करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।