सिनेमाघरों में दर्शकों को तरह-तरह की फिल्में दिखाई जा रही हैं, जिनमें बॉलीवुड, हॉलीवुड से लेकर साउथ तक की फिल्में शामिल हैं। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो मंगलवार के दिन 'मिराय' थोड़ी फीकी पड़ी। हालांकि अन्य फिल्में 'बागी 4', 'द बंगाल फाइल्स', 'डेमन स्लेयर', 'द कॉन्ज्यूरिंग', 'लोका' की कमाई में बढ़त देखने को मिली है। जानिए फिल्मों के लिए कैसा साबित हुआ मंगलवार।
Box Office: ‘मिराय’ की नहीं बढ़ी कमाई, ‘डेमन स्लेयर’ से लेकर ‘बागी 4’-’द कॉन्ज्यूरिंग’ के लिए शुभ रहा मंगलवार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Wed, 17 Sep 2025 07:57 AM IST
सार
Box Office Collection: मंगलवार का दिन 'मिराय' को छोड़ बाकी फिल्मों के लिए शुभ साबित हुआ, क्योंकि इनकी कमाई में उछाल देखने को मिला है। जानिए 'द बंगाल फाइल्स' से लेकर 'लोका चैप्टर 1' तक के कलेक्शन की अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन