फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kriti Sanon mother wants that she should be married at age of 23 and 24 mother Worried About Her Marriage

Kriti Sanon: कृति सेनन की मां चाहती थीं इस उम्र में हो जाए बेटी की शादी, वायरल वीडियो में हुआ खुलासा

Sat, 03 May 2025 05:00 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 03 May 2025 05:00 PM IST
सार

Kriti Sanon Marriage: सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कृति की मां उनकी शादी को लेकर बात कर रही हैं। आइए जानते हैं वह क्या कह रही हैं?

विज्ञापन
Kriti Sanon mother wants that she should be married at age of 23 and 24 mother Worried About Her Marriage
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों अभिनेत्री कृति सेनन चर्चा में हैं। उनकी लव लाइफ को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर कृति सेनन और उनकी मां का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कृति सेनन की मां गीता सेनन ने यह माना है कि वह अपनी बेटी की शादी को लेकर चिंता में रहती थीं। गीता चाहती थीं कि कृति सेनन की शादी 23 या 24 साल में हो जाए।
विज्ञापन

कृति की मां चाहती थीं जल्दी शादी हो
कृति सेनन की मां से जब पूछा गया कि क्या आप कृति सेनन की शादी को लेकर चिंतित हैं? तो गीता ने कहा 'हां, मैं उससे अकसर कहा करती थी कि वह 23 साल की उम्र में शादी कर ले। मैं सोचा करती थी कि मैंने देर में शादी की। देखो जब नूपुर पैदा हुई होगी तो मैं 30 साल के आस-पास रही होंगी। तो मैं सोचती हूं कि 23- 24 साल की उम्र शादी की सही उम्र है।' वायरल वीडियो एक फैन पेज का है। हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।
Big Opening South Movies: साउथ की इन फिल्मों ने पहले दिन की सबसे ज्यादा कमाई, जानें कौन से नंबर है 'हिट3'?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Kriti Sanon mother wants that she should be married at age of 23 and 24 mother Worried About Her Marriage
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति सेनन के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड
बहरहाल, अफवाहें हैं कि कृति सेनन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। हालांकि, न तो कृति सेनन ने और न ही कबीर बहिया ने अपने रिश्ते के बारे में कुछ कहा है। वह अकसर विदेश में छुट्टियां मनाने के लिए जाया करते हैं। इसलिए अफवाहों का बाजार गर्म रहता है। अफवाहें यह भी हैं कि दोनों 2025 में शादी करने वाले हैं। न्यूज 18 ने अपनी एक खबर में लिखा है कि कृति सेनन के करीबियों ने इस बात से इंकार किया है।
Raja Harishchandra: भारत की पहली फिल्म बनाने में आईं थीं ये चुनौतियां, निर्देशक की पत्नी ने बेचे थे गहने
 
विज्ञापन

इस साल व्यस्त हैं कृति
इस साल की शुरुआत में इंडिया टुडे ने एक सूत्र के हवाले से बताया था 'इस साल कृति के पास समय ही कहां है? वह अभी दिल्ली में हैं और अगले कुछ महीनों के लिए आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग पर पूरी तरह से ध्यान दे रही हैं। जैसे ही यह खत्म हो जाता है, वह सीधे अपने अगले प्रोजेक्ट पर लग जाती हैं- बीच में मुश्किल से ही कोई ब्रेक मिलता है।'

कौन हैं कबीर बाहिया?
आपको बता दें कबीर बाहिया वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड के संस्थापक हैं। उनके पिता साउथल ट्रैवल, एक प्रमुख यूके-आधारित ट्रैवल एजेंसी के मालिक हैं। इस कंपनी की वजह से कबीर विमानन और यात्रा उद्योग में एक उल्लेखनीय व्यक्ति हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed