वेदांग रैना ने जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। अपने किलर लुक्स और अभिनय से वेदांग ने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया। चर्चा है कि वेदांग आलिया भट्ट की 'जिगरा' का भी हिस्सा होने वाले हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वेदांग की एक्टिंग में कोई खास दिलचस्पी नहीं थी। इसका खुलासा खुद अभिनेता ने एक साक्षात्कार में किया।
{"_id":"65d0355edf057bfb7d0e5fd1","slug":"the-archies-actor-vedang-raina-was-not-interested-in-acting-said-this-on-dating-khushi-kapoor-know-details-2024-02-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vedang Raina: एक्टिंग में नहीं थी वेदांग रैना की दिलचस्पी, खुशी कपूर के साथ डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vedang Raina: एक्टिंग में नहीं थी वेदांग रैना की दिलचस्पी, खुशी कपूर के साथ डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी
Sat, 17 Feb 2024 09:57 AM IST
शुभम शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभम शर्मा
Updated Sat, 17 Feb 2024 09:57 AM IST
विज्ञापन
वेदांग रैना
- फोटो : सोशल मीडिया
वेदांग रैना
- फोटो : सोशल मीडिया
साक्षात्कार में वेदांग ने बताया कि एक्टिंग उनकी पहली पसंद नहीं थी। वेदांग ने कहा, 'जब मैं स्कूल और कॉलेज में था तो मुझे म्यूजिक में अधिक दिलचस्पी थी। मैं स्टेज पर परफॉर्म करता था। मुझे यह पसंद था। कॉलेज के दिन शुरू होने के बहुत बाद में मैंने मॉडलिंग और अभिनय के गुण सीखने का फैसला किया।
Friday Box Office: दूसरे हफ्ते में आते ही डगमगाई 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', जानें अन्य फिल्मों का हाल
वेदांग रैना
- फोटो : सोशल मीडिया
वेदांग ने आगे बताया इंडस्ट्री में मेरा सफर एक नौसिखिया के तौर पर हुआ। वेदांग ने कहा, 'साल 2018 के आसपास कॉलेज का मेरा पहला वर्ष था। इसी दौरान मैंने अपना पोर्टफोलियो एक मॉडलिंग एजेंसी को भेजा था। यह अंधेरे में मारा गया एक शॉट था। पढ़ाई के साथ-साथ मैंने यह देखने के लिए भी ऐसा किया था कि यह सब कैसे होता है। इसके बाद एजेंसी ने मुझे ऑडिशन के लिए भेजना शुरू कर दिया। इसी दौरान मुझे कॉलेज से जब समय मिलता, मैं घर जाता और फिर वहां से ऑडिशन के लिए निकल जाता।'
Laapataa Ladies: ऐसे मिली किरण राव को फिल्म 'लापता लेडिज' की कहानी, निर्देशक ने आमिर खान को दिया श्रेय
Laapataa Ladies: ऐसे मिली किरण राव को फिल्म 'लापता लेडिज' की कहानी, निर्देशक ने आमिर खान को दिया श्रेय
विज्ञापन
विज्ञापन
वेदांग रैना
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी दौरान एक दिन मुझे जोया अख्तर की फिल्म के ऑडिशन के लिए कॉल आया। मैं उनके ऑफिस ऑडिशन देने गया। उस दौरान मैं अपनी पढ़ाई कर रहा था, इसलिए ऐसा कभी नहीं लगा कि मेरा जीवन ऑडिशन पर निर्भर है। शायद इसलिए मुझे जगह मिल गई। मैंने वास्तव में अभिनय का आनंद लिया और इसीलिए मैं इससे खुद को जोड़ पाया।
Vicky Kaushal Video: चोटिल होने के बाद भी 'छावा' ने नहीं हारी हिम्मत, हाथ पर प्लास्टर बांध जिम में बहाया पसीना
Vicky Kaushal Video: चोटिल होने के बाद भी 'छावा' ने नहीं हारी हिम्मत, हाथ पर प्लास्टर बांध जिम में बहाया पसीना
विज्ञापन
वेदांग रैना, खुशी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अभिनेत्री खुशी कपूर के साथ डेटिंग को लेकर वेदांग खुलकर बात की। वेदांग ने खुशी को डेट करने की खबरों को अफवाह बताया। गौरतलब है कि द आर्चीज की शूटिंग के दौरान खुशी कपूर और वैदांग रैना के डेटिंग की खबरें सुर्खियों में थी।
Nora Fatehi: जबर्दस्त एक्शन सीन करना चाहती हैं नोरा, निर्देशक से की महिलाओं के लिए ऐसे किरदार लिखने का आग्रह
Nora Fatehi: जबर्दस्त एक्शन सीन करना चाहती हैं नोरा, निर्देशक से की महिलाओं के लिए ऐसे किरदार लिखने का आग्रह