फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस फेमस TV एक्टर की पत्नी ने सीरियल की लीड एक्ट्रेस को खुलेआम मारा थप्पड़, बढ़ती नजदीकियां बनीं वजह

Thu, 12 Apr 2018 01:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Apr 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
Zindagi Ki Mehek serial co star Karan Vohra wife slapped Samiksha Jaiswal on the set
Zindagi Ki Mehek
अक्सर टीवी आर्टिस्ट शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आ जाते हैं यहां तक कि वह शादी भी कर लेते हैं। कुछ दिन पहले 'तू आशिकी' सीरियल की एक्ट्रेस जुबैर खान के किसिंग सीन को लेकर उनकी मां ने सेट पर हंगामा मचा दिया था। हालांकि बाद में जैसे तैसे मामले को खत्म किया गया। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि टीवी के एक और फेमस सीरियल की शूटिंग के दौरान एक्टर की पत्नी ने लीड रोल एक्ट्रेस को थप्पड़ जड़ दिया।
Zindagi Ki Mehek serial co star Karan Vohra wife slapped Samiksha Jaiswal on the set
Mehak Zindagi Ki
कहा जा रहा है कि यह मामला सीरियल 'जिंदगी एक महक' का है। खबरों की मानें तो इस सीरियल के लीड एक्टर्स करण वोहरा और समीक्षा जायसवाल के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं। जिस वजह से करण की पत्नी बेला गुस्से में है। बेला का न केवल सेट पर लीड एक्ट्रेस समीक्षा से झगड़ा हुआ बल्कि उन्होंने समीक्षा को खुलेआम थप्पड़ भी मार दिया।
Zindagi Ki Mehek serial co star Karan Vohra wife slapped Samiksha Jaiswal on the set
zindagi ki mehak
सूत्रों की मानें तो शूटिंग के दौरान सेट पर करण की पत्नी बेला वोरा मौजूद थीं। तभी समीक्षा को करण के नजदीक आता देख करण की पत्नी अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाईं और सबके सामने थप्पड़ मार दिया। हालांकि समीक्षा ने थप्पड़ पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी और वहां से चुपचाप चली गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Zindagi Ki Mehek serial co star Karan Vohra wife slapped Samiksha Jaiswal on the set
zindagi ki mehak
आपको बता दें, समीक्षा सबके सामने यह बात कह चुकी हैं कि वह करण को पसंद करती हैं। तब से ही करण की पत्नी बेला उनसे नाराज हैं। इसी के चलते उन्होंने सेट पर हंगामा मचा दिया। हालांकि जब इस पूरे मामले पर समीक्षा और करण से पूछा गया तो उन्होंने इसे मात्र अफवाह करार दिया। वहीं समीक्षा का कहना है लोग इस तरह की बातेें करके मेरी छवि खराब करना चाहते हैं।
 
विज्ञापन
Zindagi Ki Mehek serial co star Karan Vohra wife slapped Samiksha Jaiswal on the set
zindagi ki mehak
'जिंदगी एक महक' सीरियल जी टीवी पर आता है और काफी फेमस भी है। इस सीरियल को चलते हुए करीब 2 साल होने वाले हैं। सीरियल में समीक्षा जायसवाल महक शौर्य खन्ना का किरदार निभा रही हैं जबकि करण वोहरा शौर्य हरीश खन्ना का रोल निभा रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed