फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल की करीबी दोस्त बोलीं-जब वे बहकावे में आते हैं तो सिर्फ प्रीति हैंडल कर सकती हैं

Thu, 12 Apr 2018 12:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Apr 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
Sugandha Mishra reveals shocking things about Kapil Sharma and Preeti Simoes
Sugandha Mishra
कपिल शर्मा के खराब बर्ताव की वजह से वह लगातार सुर्खियों में हैं।कुछ एक्टर्स उनके सपोर्ट में उतर आए हैं और उनकी खराब मनोदशा की दुहाई दे रहे हैं। इस बीच कपिल के साथ उनके पुराने शो में काम कर चुकीं एक्ट्रेस सुगंधा ने कपिल के इस बर्ताव के लिए अचानक मिली सफलता को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि कपिल स्टारडम को हैंडल नहीं कर पाए जिस वजह से उनके साथ ऐसा हो रहा है। 
Sugandha Mishra reveals shocking things about Kapil Sharma and Preeti Simoes
Sugandha Mishra
सुगंधा ने Timeofindia.com से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया है। सुगंधा ने कहा - 'कपिल जिस तरह से अपने परिवार को मनाकर इस इंडस्ट्री में आए थे उन्हें ऐसी सफलता मिलना तय था।लोग मुझसे पूछते हैं कपिल कैसे इंसान हैं। मैं उन्हें गर्व से बताती हूं कि वह पहले की ही तरह हैं। हमेशा लोगों की मदद करते हैं और दूसरों के बारे में सोचते हैं। उनकी सफलता को देखकर काफी अच्छा लगा।' 
 
Sugandha Mishra reveals shocking things about Kapil Sharma and Preeti Simoes
Sugandha Mishra
सुगंधा ने आगे कहा - 'यह वह कपिल नहीं हैं जिसे मैं जानती हूं। मेरे परिवार को मनाया और मुझे मुंबई लेकर आए। उनका यह बर्ताव उनके करियर को नीचे की ओर ले जाएगा। मुझे ऐसा लगता है कि अचानक मिली सफलता को वह संभाल नहीं पाए। अपने आप पर से काबू खो बैठे यहां तक कि अपनी टीम पर भी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sugandha Mishra reveals shocking things about Kapil Sharma and Preeti Simoes
Sugandha Mishra
सुगंधा ने प्रीति सिमोस और कपिल के बारे में बात करते हुए कहा - 'जब हम लोग शो में साथ काम करते थे तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं था। यह सब फिल्म फिरंगी के दौरान शुरू हुआ। मुझे लगता है तभी से उनमें बदलाव आना शुरू हो गया। उनकी नई टीम हम लोगों को अलग करना चाहती थी शायद टीम को ही बदलना चाहती थी।' 
विज्ञापन
Sugandha Mishra reveals shocking things about Kapil Sharma and Preeti Simoes
Sugandha Mishra
सुगंधा ने कहा - 'प्रीति जानती हैं कि कपिल को कैसे हैंडल करना है। कपिल दूसरों के बहकावे में जल्दी आ जाते हैं। मुझे लगता है जरूरी यह होता कि आपके आसपास ऐसे लोग हो जो आपका मार्गदर्शन कर सकें। वह हमेशा इस बात का ध्यान रखती थी कि कपिल की जिंदगी में सबकुछ ठीक तरह से हो। अब उनके पास ऐसा कोई भी नहीं है जो यह जिम्मेदारी उठा सके।' आपको बता दें, सुगंधा शर्मा कपिल के साथ 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल ' और 'द कपिल शर्मा शो ' में काम कर चुकी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed