फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी को दुल्हन के जोड़े में देख मां की आंखों में आ गए आंसू, जी टीवी के सीरियल में आया ये भावुक लम्हा

Wed, 17 Mar 2021 07:09 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 17 Mar 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Zee TV Show Teri Meri Ikk Jindri Actress Amandeep Sidhu Says After Watching My Bride Look My Mother Gets Emotional
अमनदीप सिद्धू और तेरी मेरी इक्क जिन्दड़ी का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जी टीवी ने हाल ही में अपना नया शो ‘तेरी मेरी इक्क जिन्दड़ी‘ शुरू किया है। इस शो की कहानी दो विपरीत स्वभाव के लोगों की अनोखी प्रेम कहानी है। शो में अभिनेत्री अमनदीप सिद्धू कहानी का नायिका माही का किरदार निभा रही हैं। अमनदीप अपने किरदार के हर रंग दिखाने के लिए कैमरे के सामने खूब मेहनत कर रही हैं।

Zee TV Show Teri Meri Ikk Jindri Actress Amandeep Sidhu Says After Watching My Bride Look My Mother Gets Emotional
अमनदीप सिद्धू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस शो ‘तेरी मेरी इक्क जिन्दड़ी‘ के आने वाले एपीसोड्स में में माही की शादी अर्जुन (आकाश मनसुखानी) से होने जा रही है जिसे माही के लिए उसके परिवार ने चुना है। इस ट्रैक के लिए अमनदीप ने गहरे लाल रंग का एक लहंगा पहना पहना है। इस वेडिंग सीक्वेंस की शूटिंग करते हुए अमनदीप को एक खास एहसास हुआ, वहीं उनकी मां टेलीविजन पर अपनी बेटी को एक प्यारी दुल्हन के रूप में सजी देखकर बेहद भावुक हो गईं।

Zee TV Show Teri Meri Ikk Jindri Actress Amandeep Sidhu Says After Watching My Bride Look My Mother Gets Emotional
अमनदीप सिद्धू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उस पल को याद करते हुए अमनदीप ने कहा,‘‘जब इस शो में मेरी मां ने पहली बार मुझे दुल्हन के जोड़े में सजा देखा, तो हर मां की तरह उनकी आंखों में भी आंसू आ गए। जब मुझे इस बारे में पता चला, तो मैं भी काफी इमोशनल हो गई। मैं अपने इस लुक को लेकर काफी उत्साहित थी। मैंने जो लहंगा पहना था, वो एक पंजाबी वेडिंग ड्रेस है, लेकिन इसे संभालना बड़ा मुश्किल था क्योंकि इसका वजन 12 से 15 किलो था।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Zee TV Show Teri Meri Ikk Jindri Actress Amandeep Sidhu Says After Watching My Bride Look My Mother Gets Emotional
अमनदीप सिद्धू - फोटो : Instagram

अमनदीप बताती हैं, “एक पंजाबी दुल्हन का जोड़ा खूबसूरत कलीरें के बिना अधूरा होता है और मैंने भी पारंपरिक सफेद और लाल चूड़े के साथ गोल्डन कलीरें पहना था, जो मेरी फेवरेट ब्राइडल एसेसरी है। बचपन में मैं हमेशा अपनी मां या अपनी चाची का चूड़ा पहन लेती थी। अब जबकि मैं इसे पहनकर एक एपिसोड की शूटिंग कर रही थी, तो मैं इसे कई दिनों तक उतारना नहीं चाहती थी। चूड़ा, गजरा, कलीरें, ज्वेलरी और भारी लहंगा पहनकर लगातार शूटिंग करना काफी मुश्किल था, लेकिन मुझे इस ट्रैक की शूटिंग करते हुए बहुत अच्छा लगा।”

विज्ञापन
Zee TV Show Teri Meri Ikk Jindri Actress Amandeep Sidhu Says After Watching My Bride Look My Mother Gets Emotional
सीरियल तेरी मेरी इक्क जिन्दड़ी का एक दृश्य - फोटो : Instagram

वैसे पता ये भी चला है कि जल्द ही इस शो में माही के साथ कुछ बड़ी गड़बड़ होने वाली है। माही की जिंदगी में लगातार उथल-पुथल मचा रहे पप्पू जी (मनोज चंदीला) ने अब माही की शादी और उसकी जिंदगी बर्बाद करने के लिए एक साजिश रची है। इन सबके बीच, प्यार में टूट चुका जोगी इंतजार कर रहा है। उसे उम्मीद है कि माही अपने प्रति उसका प्यार देख पाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed