फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

’ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम कांची सिंह को हुआ कोरोना, भोपाल में कर रही थीं शूटिंग

Sat, 03 Apr 2021 08:14 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sat, 03 Apr 2021 08:14 AM IST
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai fame kanchi singh found corona positive while shooting for her bollywood debut in bhopal
Kanchi Singh - फोटो : instagram

कोरोना महामारी लगातार अपने पांव पसार रही है और इसकी चपेट में आम ही नहीं बल्कि कई सेलेब्स भी आ चुके हैं। अब ये वायरस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री तक पहुंच गया है और घातक साबित हो रहा है। टीवी व भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री मोनालिसा और कई अन्य के बाद अब एक और एक्ट्रेस के कोरोना पॉजीटिव होने की खबर सामने आई है। ’ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम अभिनेत्री कांची सिंह कोरोना से पीड़ित पाई गई हैं। वे हाल ही में भोपाल में अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए शूट कर रही थीं। इस बीच उनके कोरोना पॉजीटिव पाए जाने की खबर सामने आई है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai fame kanchi singh found corona positive while shooting for her bollywood debut in bhopal
कांची सिंह - फोटो : Insatagram- @kanchisingh09

टीवी सीरियल ’ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अपनी पहचान बना चुकीं कांची सिंह बॉलीवुड डेब्यू करने वाली थीं। इसके लिए वे भोपाल में ‘शुक्र-दोष’ की शूटिंग कर रही थीं। लेकिन दुर्भाग्यवश दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai fame kanchi singh found corona positive while shooting for her bollywood debut in bhopal
Kanchi Singh - फोटो : instagram

अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को इस बारे में सूचित किया है। प्रशंसकों और शुभचिंतकों के लिए उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी किया है। इसमें अभिनेत्री ने बताया है कि उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इसके लिए इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने एक नोट लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai fame kanchi singh found corona positive while shooting for her bollywood debut in bhopal
kanchi singh

अभिनेत्री कांची सिंह ने लिखा ‘दुर्भाग्यवश कोरोना के लिए हुई जांच में मैं पॉजीटिव पाई गई हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और घर पर क्वारंटीन हूं। मैं सभी सुरक्षा के दिशा निर्देशों का पालन कर रही हूं। आज जो लोग भी वहां बाहर हैं अपना ख्याल रखिए और वास्तव में बाहर मत निकलिए। अब समय है कि घर पर रुककर हम साथ आएं और इस संक्रमण से लड़ें। प्यार, कांची।’

विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai fame kanchi singh found corona positive while shooting for her bollywood debut in bhopal
Kanchi Singh - फोटो : instagram

बता दें कि टीवी से लंबे गैप के बाद कांची ने हाल ही में फिल्म में अपना ड्रीम डेब्यू किया है। वह बड़े पर्दे पर काम करने को लेकर बेहद उत्साहित थीं। अब वो जल्द ही कोरोना से रिकवर होकर वापस अपना शूट शुरू करने का प्रयास करेंगी ताकी काम पर इसका कोई बुरा प्रभाव न पड़े।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed