फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्वेता तिवारी को लेकर अभिनव कोहली ने किया बड़ा खुलासा, कहा- उसने मेरी छड़ी से पिटाई की थी

Fri, 02 Apr 2021 10:22 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 02 Apr 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Shweta Tiwari ex husband Abhinav Kohli accussed her of assault said she beaten me with stick
अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी, पलक तिवारी - फोटो : Instagram

छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा श्वेता तिवारी अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासे करती रहती हैं। कुछ समय पहले ही श्वेता ने अपने साथ हुई घरेलु हिंसा को लेकर कई बाते कहीं थीं। उन्होंने अलग हो चुके पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। वहीं अब अभिनव कोहली ने श्वेता तिवारी पर ही उनसे मार पीट करने का आरोप लगा दिया है।

Shweta Tiwari ex husband Abhinav Kohli accussed her of assault said she beaten me with stick
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली - फोटो : Instagram

अभिनव कोहली ने हाल में एक इंटरव्यू में श्वेता के सभी आरोपों का खंडन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि सिवाय एक थप्पड़ के उन्होंने कभी श्वेता पर हाथ नहीं उठाया बल्कि श्वेता ने ही उनकी छड़ी से पिटाई की थी। अभिनव ने कहा कि, 'मैंने श्वेता को कभी नहीं पीटा, सिवाय एक थप्पड़ के, जिसका जिक्र पलक ने अपने एक ओपन लेटर में किया था'।

Shweta Tiwari ex husband Abhinav Kohli accussed her of assault said she beaten me with stick
श्वेता तिवारी, पलक तिवारी और अभिनव कोहली - फोटो : Social Media

अभिनव कोहली ने आगे कहा कि, 'उस थप्पड़ के लिए मैं श्वेता और पलक दोनों से ही माफी मांग चुका हूं। ये पूरा कन्फ्यूजन श्वेता का किया हुआ। वो ये साबित करना चाहती है कि मैंने उसके साथ घरेलू हिंसा की, जो कि सही नहीं है। मैं कभी महिला के साथ मारपीट करने वाला नहीं रहा हूं'। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, 'श्वेता ने मुझ पर मार पीट का आरोप लगाया जबकि उसने खुद स्टिक से मेरी पिटाई की थी। जब उसने मेरे साथ ये किया तो किसी को पता नहीं चला। मैं मीडिया में कुछ कहने नहीं गया और ना अपने बच्चे से भागा जो कि वो कर रही है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta Tiwari ex husband Abhinav Kohli accussed her of assault said she beaten me with stick
श्वेता तिवारी, पलक तिवारी और अभिनव कोहली - फोटो : Social Media

अभिनव ने आगे कहा कि, 'वो अपने बच्चे के लिए लड़ रहे हैं। श्वेता लगातार अमानवीय होती जा रही है। मैं लोगों से बात करते हुए रो देता हूं।जो कुछ भी श्वेता कर रही है वो गलत है। मैं श्वेता से कहना चाहता हूं कि तुम मुझे भूल गई जो मेरे साथ किया। मुझ पर झूठा आरोप लगाकर मुझे जेल भिजवा दिया'।

विज्ञापन
Shweta Tiwari ex husband Abhinav Kohli accussed her of assault said she beaten me with stick
श्वेता तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि श्वेता तिवारी की दोनों शादियां ही बेहद विवादित रही हैं। उन्होंने सबसे पहले 19 साल की उम्र में राजा चौधरी से शादी की थी। हालांकि साल 2007 में दोनों अलग हो गए थे। शादी के बाद श्वेता ने राजा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने साल 2013 में अभिनव कोहली सी शादी की, लेकिन इस शादी से भी श्वेता को खुशी नहीं मिली। राज और श्वेता की बेटी पलक हैं वहीं अभिनव से श्वेता को रेयांश हुआ है। अगस्त 2019 में श्वेता ने अभिनव पर उनकी बेटी पलक के साथ मारपीट का आरोप लगाया था और थाने में केस भी रजिस्टर करवाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed