{"_id":"5eb41a978ebc3e907b73e66e","slug":"yeh-rishta-kya-kehlata-hai-actor-mohsin-khan-aka-kartik-share-romantic-dance-video-with-shivangi-joshi-aka-nayra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बीच 'कार्तिक' को आई 'नायरा' की याद, मोहसिन खान ने शेयर किया रोमांटिक डांस वीडियो","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
लॉकडाउन के बीच 'कार्तिक' को आई 'नायरा' की याद, मोहसिन खान ने शेयर किया रोमांटिक डांस वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 07 May 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मोहसिन खान, शिवांगी जोशी
- फोटो : Social Media
Link Copied
छोटे पर्दे का सबसे चर्चित धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' लॉकडाउन की वजह से दर्शकों का मनोरंजन नहीं कर पा रहा है। देशभर में हुए लॉकडाउन की वजह से इस धारावाहिक की शूटिंग अभी रुकी हुई है। लेकिन इसके टीवी शो के फैन्स अब इस सीरियल को बेहद मिस कर रहे हैं। सिर्फ फैन्स ही नहीं बल्कि लगता है कि शो के कलाकार भी एक दूसरे को काफी मिस कर रहे हैं।
2 of 5
yeh rishta kya kehlata hai
- फोटो : twitter
इस टेलीविजन सीरियल की मुख्य जोड़ी है मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की। जिन्हें उनके फैन्स कार्तिक और नायरा के नाम से जानते हैं। दोनों की जोड़ी को लोग बेहद पसंद करते हैं। इनके फैन्स को तो इनकी याद आती ही है लेकिन अब लगता है कि ये सेलेब्स भी एक दूसरे को थोड़ा मिस कर रहे हैं। ये हम नहीं कह रहे ये तो कह रहे हैं खुद मोहसिन खान अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए।
3 of 5
मोहसिन खान, शिवांगी जोशी
- फोटो : Social Media
दरअसल शो में कार्तिक का किरदार निभा रहे अभिनेता मोहसिन खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में शिवांगी और मोहसिन रोमांटिक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो अपलोड करते हए मोहसिन ने बताया है कि ये वीडियो चाशनी के रिहर्सल के दौरान की है।
A post shared by Mohsin Khan (@khan_mohsinkhan) on
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ये रिश्ता क्या कहलाता है
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में सलमान खान की फिल्म 'भारत' का गाना 'इश्क दी चाशनी' सुनाई दे रहा है। जिस पर दोनों डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि ये दोनों शो के दौरान डांस सीक्वेंस फिल्माए जाने के लिए रिहर्सल कर रहे थे। दोनों के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
- फोटो : twitter
गौरतलब है कि स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला ये शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' साल 2009 से शुरू हुआ था। इस सो शुरुआत अक्षरा और नैतिक की कहानी से शुरू हुई थी। 11 साल में शो ने लीप लिया और अब ये कहानी कार्तिक और नायरा की कहानी बन गई। 11 सालों में शो को लोगों का खूब प्यार मिला है। फैन्स इस सीरियल को जितना शुरुआत में पसंद करते थे उतना ही आज भी करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।