{"_id":"5a6d9ce44f1c1ba4268b6f08","slug":"yeh-hai-mohabbatein-actor-vivek-dahiya-was-seen-shouting-at-divyanka-during-ambey-valley-vacation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विवेक ने दिव्यांका त्रिपाठी पर भड़कते हुए कहा, 'तुम मुझे भूल जाओ ये मैं होने नहीं दूंगा'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
विवेक ने दिव्यांका त्रिपाठी पर भड़कते हुए कहा, 'तुम मुझे भूल जाओ ये मैं होने नहीं दूंगा'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Jan 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
Yeh Hai Mohabbatein
टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में इशिता के किरदार से फेमस हुईं दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपने पति विवेक के साथ अम्बे वैली में छुट्टियां बिता रही हैं। हाल ही में दोनों की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में विवेक दिव्यांका पर चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
divyanka Tripathi
बता दें, अम्बे वैली से ये फोटोज खुद विवेक दहिया ने अपने सोशल मीडिया आंकाउट पर शेयर की हैं। घबराइए नहीं दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है। दरअसल विवेक और दिव्यांका की यह फोटो किसी हकीकत का हिस्सा नहीं है बल्कि उनकी मौज-मस्ती के दौरान ली गई है।
Vivek Dahiya
विवेक इस तस्वीर में अभिनेता सुनील शेट्टी का स्टाइल फॉलो कर रहे हैं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने पत्नी के लिए फिल्मी अंदाज में अपना प्यार जाहिर करते हुए लिखा, 'मैं तुम्हे भूल जाऊं ये हो नहीं सकता... और तुम मुझे भूल जाओ ये मैं होने नहीं दूंगा'।
A post shared by Vivek Dahiya (@vivekdahiya) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Dahiya
दिव्यांका और विवेक की पहली मुलाकत 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। जिसके बाद दोनों ने साल 2016 में भोपाल में सात फेरे लिए। शादी के कुछ महीनों बाद जोड़ी टीवी रियलिटी शो 'नच बलिए सीजन 8' का हिस्सा बनकर विजेता की ट्रॉफी को अपने नाम किया।