साल 2021 जल्द ही खत्म होने वाला है। नए साल के शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी है। सभी लोग बेसब्री से साल 2022 का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब सभी लोग साल भर हुए घटनाक्रमों और बीते पलों को एक बार फिर याद कर रहे हैं। कोरोना के साथ बीते इस एक और साल में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। देश- दुनिया भर में कई बदलाव दिखाई दिए। देश- दुनिया के अलावा मनोरंजन जगत में भी इस साल काफी कुछ देखने को मिला। यह साल एक ओर जहां मनोरंजन जगत के लिए कई मायनों में अच्छा रहा। तो वहीं दूसरी ओर यह साल मायूसी भरा भी रहा। दरअसल, इस साल टीवी जगत ने अपने कई सितारे हमेशा के लिए खो दिए। आइए जानते हैं टेलीविजन के उन चमकते सितारों के बारे में जिन्होंने इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया-
Year Ender 2021: इस साल दुनिया को अलविदा कह गए टीवी के ये सितारे, इस एक्टर की मौत ने तो सबको दिया था 440 वोल्ट का झटका
सुरेखा सीकरी
टीवी की मशहूर अभिनेत्री सुरेखा सीकरी ने भी इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया। लंबे समय से बीमार चल रही 75 वर्षीय सुरेखा का 16 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
घनश्याम नायक
टेलीविजन के मशहूर कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक का भी इस साल निधन हो गया। 77 वर्षीय अभिनेता ने 3 अक्टूबर को अंतिम सांस ली।
अनुपम श्याम
स्टार प्लस के मशहूर सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार से मशहूर अनुपम श्याम भी इस साल दुनिया से रुखसत हो गए। किडनी की समस्या से जूझ रहे अभिनेता लंबे समय से अपना इलाज करा रहे थे, जिसके बाद 9 अगस्त को उनका निधन हो गया।
अरविंद त्रिवेदी
रामानंद सागर के मशहूर पौराणिक कार्यक्रम रामायण में रावण का दमदार किरदार को निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी भी इस साल हमेशा के लिए सबसे दूर चले गए। अभिनेता ने 82 साल की उम्र में 6 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह दिया।