फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2021: इन धारावाहिकों ने गुजरते साल में लिखी नई इबारत, नए साल में ‘नागिन’ के साथ आएंगे ये नए शोज

Sat, 01 Jan 2022 01:04 AM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 01 Jan 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
Year Ender 2021: These serials have written a new story in the passing year these new shows will come with 'Naagin' in the new year
Tv Shows 2021 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गुजरता साल मनोरंजन उद्योग के लिए काफी चुनौतियां भरा रहा। धारावाहिकों की शूटिंग से लेकर इनके पोस्ट प्रोडक्शन तक धारावाहिक निर्माताओं को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा। मुंबई में चले लंबे लॉकडाउन के दौरान तमाम धारावाहिकों की शूटिंग महाराष्ट्र के बाहर करनी पड़ी। जनरल एंटरटेनमेन्ट चैनल (जीईसी) कलर्स ने इस दौरान फिक्शन और नॉन-फिक्शन दोनों विधाओं में तरह तरह के शोज और धारावाहिकों से अपने ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश की। चलिए रिवाइंड करते हैं साल भर की छोटे परदे की यादों को और देखत हैं कलर्स चैनल ने किन किन शोज से अपने दर्शकों का मनोरंजन करने की कोशिश की। और, साथ ही आपको दिखाते हैं झलकियां उन नए शोज की जो नए साल में दर्शकों का नए अंदाज में मनोरंजन करने वाले हैं। इनमें एकता कपूर का चर्चित शो ‘नागिन’ का अगला सीजन भी शामिल है।

 

उड़ारियां 

टीआरपी चार्ट में अपना दम दिखाने की लगातार कोशिश करता रहा धारावाहिक कलर्स चैनल पर साल मार्च महीने में शुरू किया गया। ‘उड़ारियां’ में दो बहनों - तेजो (प्रियंका चाहर चौधरी अभिनीत) और जैस्मीन (ईशा मालवीय अभिनीत) की कहानी दिखायी गई। पंजाब की पृष्ठभूमि पर बने इस शो में दर्शकों ने तेजो और जैस्मीन के सपने और उनकी उलझी हुई किस्मतत को देखा। वो दोनों बहनें एक-दूसरे से बिलकुल अलग हैं और अपने सपनों को पूरा करने के लिये कुछ भी कर सकती हैं। इस शो में अंकित गुप्ता ‘फतेह’ के लीड किरदार में नजर आये जिसे दोनों ही बहनें चाहती हैं। हाल ही करण वी ग्रोवर भी एक नए किरदार अंगद के रूप में इस धारावाहिक में शामिल हुए हैं।

Year Ender 2021: These serials have written a new story in the passing year these new shows will come with 'Naagin' in the new year
नीमा डेंजोन्पा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नीमा डेंजोन्पा

एक दृढ़ निश्चयी और सशक्त महिला ‘नीमा डेंजोन्पा’ की दमदार कहानी भी कलर्स इस साल लेकर आया। इस कहानी में सिक्किम की एक सीधी-सादी लड़की, नीमा (सुरभि दास) के सफर को दिखाया गया है जो अपने प्यार, सुरेश (अक्ष्य केलकर) की खातिर अपने शहर और पूरे परिवार को पीछे छोड़कर सपनों की नगरी मुंबई आ जाती है। एक आम लड़की की तरह ही नीमा को एक परफेक्ट और खुशहाल जिंदगी की उम्मीद होती है, लेकिन उसे यह पता नहीं होता कि यह चकनाचूर होने वाला है। उसकी किस्मत उसे जीवन की कठोर सचाई से रूबरू कराती है, जिसे खुद अपने बलबूते पर तीन बेटियों की परवरिश करनी पड़ती है।

Year Ender 2021: These serials have written a new story in the passing year these new shows will come with 'Naagin' in the new year
थोड़ा सा बादल, थोड़ा सा पानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

थोड़ा सा बादल, थोड़ा सा पानी

‘थोड़ा सा बादल, थोड़ा सा पानी’ एक इमोशनल लेकिन प्रेरक शो है जिसमें काजल मुखर्जी (इशिता दत्ता) की कहानी है। इसमें दिखाया गया कि कैसे परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूटने पर उसे घर के मुखिया के रूप में बागडोर संभालनी पड़ती है। वह अपने पसंद के  इंसान से शादी करने के सपनों का त्याग कर देती है और घर के अंदर और बाहर की दुनिया में सारी चुनौतियों का सामना करते हुए अपने परिवार का ख्याल रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2021: These serials have written a new story in the passing year these new shows will come with 'Naagin' in the new year
सिर्फ तुम  - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सिर्फ तुम 

नवंबर में शुरू हुआ धारावाहिक ‘सिर्फ तुम’ एक भड़कते शोले और पानी की तरह शीतल दो लोगों की जुनून से भरी प्रेम कहानी है। दर्शक रणवीर (ईशा सिंह) को देखने के लिये बेताब थे, जो जोश से भरा और आग की तरह समझ से परे है। उसे सुहानी (विवियन डीसेना) से प्यार हो जाता है, जो पानी की तरह शांत और शीतल है। कहानी का प्लेटफॉर्म तैयार करने के बाद यह शो अपने फैन्स के लिये आगे कुछ दिलचस्प मोड़ लेकर आने वाला है।

विज्ञापन
Year Ender 2021: These serials have written a new story in the passing year these new shows will come with 'Naagin' in the new year
ससुराल सिमर का 2.0 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ससुराल सिमर का 2.0

‘ससुराल सिमर का’ एक और हिट शो है, जो इस साल की शुरूआत में रीबूटेड कहानी के साथ लौटा। इस शो में आरव (अविनाथ मुखर्जी) के साथ सिमर (राधिका मुत्थुकुमार अभिनीत) के अप्रत्याशित रोमांटिक सफर को दिखाया गया है। इनका सामना कई सारे ट्विस्ट और टर्न के साथ होता है। फिलहाल इस शो की कहानी में दिखाया जा रहा है कि कैसे अलग हो जाने के बावजूद दोनों फिर से एक साथ आते हैं। हर बार दोनों कोशिश करते हैं, लेकिन बदकिस्मती उन्हें अलग रखती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed