बॉलीवुड की तरह टीवी इंडस्ट्री में भी इस साल कई हस्तियों ने शादी रचाई। इसमें रीवा राजघराने की राजकुमारी से लेकर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल की अभिनेत्री भी शामिल हैं। इन सभी सितारों की शादी की तस्वीरें इस साल सोशल मीडिया पर चर्चा में रहीं। आगे की स्लाइड्स में देखिए कौन-कौन से सितारे इस साल हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए।
Year Ender: रीवा की राजकुमारी सहित टीवी के इन पांच सितारों ने इस साल रचाई शादी, देखें तस्वीरें
मोहिना सिंह-सुयश रावत
अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह इस साल शादी के बंधन में बंधी। मोहिना उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की बहू बनीं। उन्होंने सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत संग सात फेरे लिए। शादी की सभी रस्में उत्तराखंड के हरिद्वार में हुईं। इस शादी को भव्य बनाने के लिए सतपाल महाराज ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। दोनों परिवारों के रिश्तेदार और करीबी दोस्त इस शादी में शामिल हुए थे। यही नहीं विदेशों से भी मेहमान पहुंचे थे। मोहिना खुद भी रीवा राजघराने से ताल्लुक रखती हैं।
रूही चतुर्वेदी-शिवेंद्र
टीवी इंडस्ट्री के जाने माने सितारे रूही चतुर्वेदी (Ruhi Chaturvedi) है और अभिनेता शिवेंद्र भी इस साल शादी के बंधन में बंधे। यह दोनों ही सितारे अलग-अलग सीरियल में काम करते हैं। इन दोनों सितारों ने जयपुर में मारवाड़ी रीति से शाही शादी की। इस वेडिंग में कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। रूही और शिवेंद्र ने इस साल अगस्त में सगाई की थी जिसके बाद इन दोनों ने शादी रचाई। रूही चतुर्वेदी 'कुमकुम भाग्य' सीरियल कर रही हैं जबकि शिवेंद्र 'छोटी सरदारनी' सीरियल में नजर आ रहे हैं। यह दोनों एक दूसरे को 13 साल से जानते हैं। शादी में रूही ने लाल रंग का सुर्ख लहंगा पहना था जबकि शिवेंद्र सफेद में सुनहरे रंग से काम वाली शेरवानी पहने थे।
शरद मल्होत्रा-रिप्सी भाटिया
टीवी के पॉपुलर अभिनेता शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) ने फैशन डिजाइनर रिप्सी भाटिया (Ripci Bhatia) से इस साल 20 अप्रैल को शादी की थी। इन दोनों ने सबसे पहले गुरुद्वारे में आनंद कारज की रस्म की थी। शरद और रिप्सी की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। शरद घोड़ी चढ़कर अपनी दुल्हन को लेने गए थे। शरद ने अपनी बरात में डांस भी किया था।
पूजा घई-नौशीर
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) सीरियल से जुड़ी एक अभिनेत्री ने इस साल लॉग टाइम ब्वॉयफ्रेंड के साथ दूसरी शादी इस साल रचा ली। शादी करने की जानकारी अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके प्रशंसकों को दी थी। इस अभिनेत्री का नाम पूजा घई (Pooja Ghai) है। पूजा घई ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में सुहासी का रोल निभाया था। पूजा घई ने लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहीं जिसके बाद शादी का फैसला लिया।