{"_id":"5ac49d814f1c1bbf618b55ed","slug":"ye-hai-mohabbatein-actress-shireen-mirza-become-emotional-on-social-media-not-getting-home-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"8 साल बाद ये TV एक्ट्रेस हुईं इमोशनल, घर न मिल पाने का ऐसे बयां किया दर्द","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
8 साल बाद ये TV एक्ट्रेस हुईं इमोशनल, घर न मिल पाने का ऐसे बयां किया दर्द
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 05 Apr 2018 06:21 AM IST
विज्ञापन
Shireen Mirza
अक्सर मुंबई में घर लेना एक्टर्स के लिए मुसीबत बन जाता है खासतौर तब जब उनका धर्म मुस्लिम हो। एकता कपूर के सीरियल में दमदार किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। आपबीती सुनाते हुए इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया जिसे पढ़कर आपकी आंखों से आंसू छलक जाएंगे।
Shireen Mirza
शिरीन इस वक्त एकता कपूर के फेमस सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में सिमी भल्ला का रोल निभा रही हैं। इस सीरियल में वह रमन भल्ला की बहन और इशिता यानी कि दिव्यांका त्रिपाठी की ननद बनी है। मुंबई में घर न मिल पाने की वजह से शिरीन ने इंस्टाग्राम पर अपना दर्द बयां किया।
Shireen Mirza
शिरीन मिर्जा ने लिखा - 'मैं मुंबई में घर लेने के काबिल नहीं हूं। इसकी वजह मेरा एमबीए होना है जिसका अगर आप मतलब निकाले तो मुस्लिम बैचलर एक्टर है।' इस पोस्ट के साथ ही शिरीन ने 8 साल पुरानी तस्वीर भी साझा की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शिरीन ने आगे लिखा - 'यह तब की फोटो है जब करियर की शुरुआत की थी। 8 साल बीत गए हैं लेकिन क्या पाया?'
A post shared by Mirzashireen (@shireenmirza) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Shireen Mirza
शिरीन ने आगे लिखा - 'मैं एक एक्टर हूं और शराब, सिगरट से दूर रहती हूं। मेरा कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। आप लोग मेरा चरित्र मेरे काम से कैसे जज कर सकते हैं? ब्रोकर सिंगल होने की वजह से किराया बढ़ाकर बताता है। किसी और को फोन करो तो वो पूछता है कि हिंदू या मुस्लिम। कई साल बीत गए हैं लेकिन मेरा संघर्ष जारी है। मैं आप सबसे इतना पूछना चाहती हूं कि इतनी सफलता पाने के बाद भी मैं मुंबई की रहने वाली हूं या नहीं?'
विज्ञापन
Shireen Mirza
आपको बता दें, शिरीन मिर्जा मुख्य रूप से जयपुर की रहने वाली हैं। शिरीन ने कई सारे सीरियल में काम किया है लेकिन उन्हें पहचान 'ये है मोहब्बतें' से मिली। इस सीरियल में वह नकारात्मक भूमिका निभा रही हैं। आपको बता दें, मुंबई में इस तरह की कई खबरें सामने आती रहती है। यहां तक के कई दिग्गज एक्टर्स को भी इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।