{"_id":"5c22272fbdec2256e517e85b","slug":"who-will-be-big-boss-winner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टि्वटर पर दीपिका कक्कड़ के फैंस को श्रीसंथ की पत्नी का मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टि्वटर पर दीपिका कक्कड़ के फैंस को श्रीसंथ की पत्नी का मुंहतोड़ जवाब
मनोरंजन डेस्क/अमर उजाला
Published by: Trainee au entertainment
Updated Tue, 25 Dec 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
shreshant
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। इस वीक के बाद विनर का नाम सबके सामने आ जाएगा। वहीं बिग बॉस के इस आखिरी हफ्ते में हर कोई अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को जिताने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। इस बीच दीपिका कक्कड़ के एक फैंस ने अपना डर कुछ इस तरह जाहिर किया।
टि्वटर पर दीपिका के फैन ने लिखा कि श्रीसंत का जीतना पहले से ही तय है, जिसके बाद श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने इसका बखूबी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि फैंस के बीच असुरक्षा को तो जरा देखिए। प्लीज ऐसी अफवाहें फैलाते रहिये। मैं यूनिवर्सल एनर्जी में विश्वास रखती हूं। शायद ऐसा बार बार कहने से यह सच हो जाए। मैं आपके असुरक्षा लिए चुप हूं।
2 of 4
bhuwneshwari
गौरतलब है कि श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी सोशल मीडिया पर लगातार श्रीसंथ के पक्ष में ट्वीट करती रहती हैं। हाल ही में जब एक टास्क के दौरान दीपिका ने श्रीसंथ की जगह करणवीर बोहरा को सुरक्षित किया तो भुवनेश्वरी अपसेट हो गईं। उन्होंने चैनल पर आरोप लगाया कि मामले को सनसनीखेज बना दिया है।
3 of 4
shreeshanth
गौरतलब है कि बिग बॉस 12 के फिनाले करीब आते ही छोटे पर्दे के हर सितारे अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को स्पोर्ट कर रहे हैं। टीवी सीरियल 'ज्योति' से करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस स्नेहा वाघ रियालिटी टीवी शो 'बिग बॉस' की बहुत बड़ी फैन हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे बिग बॉस का हर सीजन देखती हैं। उन्होंने बिग बॉस 12 का विनर श्रीसंत को बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
SHREESHANTH
स्नेहा कहती हैं कि बिग बॉस 12 के शुरुआत से ही सब श्रीसंत को जानना के बारे में जानना चाहते थे। श्रीसंथ अपनी रियल लाइफ में कैसे हैं? किस तरह की उनकी पर्सनैलिटी है। स्नेहा के मुताबिक, उन्हें लगता है कि श्रीसंथ बिग बॉस के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट हैं। स्नेहा वाघ अपनी बातों को जारी रखते हुये कहती हैं कि श्रीसंत का जो रियल फेस है, वही वो शो में दिखाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।