{"_id":"5c21e6c8bdec2256973112a0","slug":"the-big-boss-12-protagonist-came-to-this-extent-to-make-a-winner-this-is-proof","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12 के इस कंटेस्टेंट को विनर बनाने के लिए इस हद तक उतरी एक्ट्रेस, ये रहा सबूत","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 12 के इस कंटेस्टेंट को विनर बनाने के लिए इस हद तक उतरी एक्ट्रेस, ये रहा सबूत
मनोरंजन डेस्क/अमर उजाला
Published by: Trainee au entertainment
Updated Tue, 25 Dec 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Big Boss 11
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने बिग बॉस 12 में अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के लिए वोट्स की गुहार लगाई है। आपको बता दें कि श्वेता तिवारी बिग बॉस सीजन 4 की विजेता रह चुकी हैं। उन्होंने अपने दोस्त करणवीर बोहरा के लिए वोटों की मांग की है। श्वेता ने करण के साथ फोटो शेयर करते हुये एक प्यार भरा मैसेज इंस्टा पर पोस्ट किया हैं।
2 of 5
sweta singh
श्वेता आगे लिखती हैं कि केवी मुझे हमेशा मॉमी बुलाते हैं। आपकी लाइफ की सबसे अच्छी बात यह होती है कि आपको हर सुबह खुद का हैप्पी वर्जन बनाने का मौका मिलता है और करण ने बिग बॉस के घर जा के इस बात को सही साबित करके दिखा दिया है। मेरे खास दोस्त करण तुमने बिग बॉस के घर में पहले दिन से ही मुझे प्राउड फील करवाया है।
3 of 5
karanvir
श्वेता लिखती हैं कि मैं सबसे ये अपील करती हूं कि वो अपना कीमती वोट इस बेहतरीन इंसान को करें। बता दें कि करण और श्वेता दोनों खास काफी अच्छे दोस्त हैं। श्वेता अक्सर करण और उनके परिवार के साथ मस्ती करते हुए प्यारी प्यारी तस्वीरें इंस्टा पर शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sneha
गौरतलब है कि बिग बॉस 12 के फिनाले करीब आते ही छोटे पर्दे के हर सितारे अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को स्पोर्ट कर रहे हैं। टीवी सीरियल 'ज्योति' से करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस स्नेहा वाघ रियालिटी टीवी शो 'बिग बॉस' की बहुत बड़ी फैन हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे बिग बॉस का हर सीजन देखती हैं। उन्होंने बिग बॉस 12 का विनर श्रीसंत को बताया है।
विज्ञापन
5 of 5
SHREESHANTH
स्नेहा कहती हैं कि बिग बॉस 12 के शुरुआत से ही सब श्रीसंत को जानना के बारे में जानना चाहते थे। श्रीसंथ अपनी रियल लाइफ में कैसे हैं? किस तरह की उनकी पर्सनैलिटी है। स्नेहा के मुताबिक, उन्हें लगता है कि श्रीसंथ बिग बॉस के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट हैं। स्नेहा वाघ अपनी बातों को जारी रखते हुये कहती हैं कि श्रीसंत का जो रियल फेस है, वही वो शो में दिखाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।