देशभर में लॉकडाउन की स्थिति है। ऐसे में 90 के दशक के शो एक बार फिर से दिखाए जा रहे हैं। घर-घर में एक बार फिर से लोग दूरदर्शन पर शक्तिमान देख रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक समय ऐसा भी आ गया था जब शक्तिमान सभी के लिए विलेन बन गया था। शक्तिमान उस वक्त सुपरहीरो बनकर उभरा था। हर एक बच्चे को यकीन था कि किसी भी मुश्किल में शक्तिमान उसे बचाने जरूर आएगा।
2 of 5
shaktimaan
- फोटो : social media
लेकिन तभी मीडिया में ऐसी खबरें चली कि शक्तिमान सीरियल को देखकर बच्चे अपने घरों से कूदने लगे हैं। वह खुद को शक्तिमान समझ रहे हैं। इससे शक्तिमान को लेकर काफी निगेटिविटी हो गई थी। लेकिन शो में शक्तिमान बने मुकेश खन्ना ने इसकी सच्चाई बताई थी। मुकेश खन्ना ने इसके लिए ग्लोबल डिटेक्टिव एजेंसी भी हायर की थी। जिसने जांच में पाया कि शक्तिमान के खिलाफ फर्जी खबरें फैलाई जा रही थीं।
3 of 5
Shaktimaan
- फोटो : file photo
मुकेश खन्ना ने बताया था मेरे खिलाफ साजिश रची गई थी। मैंने कभी भी गुटखा नहीं खाया ना सिगरेट पी लेकिन मेरे नाम से गुटखा बिकना शुरू हुआ था। बाद में मुझे शो में मैसेज डालना पड़ा। एक न्यूज एजेंसी मेरे खिलाफ ऐसी खबरें चला रही थी और लोगों के बीच शक्तिमान की छवि को खराब करने का काम कर रही थी। हमने उस कंपनी के खिलाफ केस लड़ा और जीते भी।
शो के बंद करने की एक वजह दूरदर्शन को भी माना जाता है। खबरों की मानें तो मुकेश खन्ना दूरदर्शन पर शक्तिमान दिखाने के बदले 10 लाख देते थे। अचानक दूरदर्शन ने ये रकम बढ़ाकर 40 लाख कर दिया। उस वक्त विज्ञापनों का इतना प्रचलन नहीं था ऐसे में मुकेश खन्ना के लिए इतने पैसे देना काफी मुश्किल हो गया था। आखिरकार मुकेश खन्ना को ये सीरियल बंद करना पड़ गया।
मुकेश खन्ना ने बताया कि पहले शक्तिमान शनिवार को सुबह और मंगलवार की शाम को प्रसारित होता था। बाद में ये रविवार को प्रसारित होने लगा। ये शो दोबारा शुरू किया गया है। शो के कई किरदार अब लाइमलाइट से गायब हो चुके हैं।