तमाम अटकलों को खारिज करते हुए कलर्स टीवी ने 'नागिन-3' का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया है। पिछले दिनों खबर आई थी कि 'नागिन' और 'नागिन 2' की प्रोड्यूजर एकता कपूर अब इस सुपरहिट शो का तीसरा पार्ट स्टार प्लस पर प्रसारित करेंगी। 'नागिन-3' का प्रसारण मार्च में शुरू होगा।
'नागिन-3' का प्रोमो रिलीज, टेलीकास्ट की अटकलों के बीच चैनल का बड़ा खुलासा
'नागिन 3' में मौनी रॉय और अदा खान की जगह सुरभि ज्योति, करिश्मा तन्ना और अनीता हसनंदानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि, शो के प्रोमो की शूटिंग के दौरान मौनी रॉय और अदा खान भी मौजूद थीं। मिला जानकारी के अनुसार 'नागिन-3' की शुरुआत फ्लैशबैक सीक्वेंस से होगी जिसमें यह दोनों एक्ट्रेस नजर आएंगी। 'नागिन-3' में एक्टर पर्ल पुरी भी नजर आएंगे।
प्रोमो रिलीज करते हुए कलर्स ने लिखा, 'सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर #Naagin3 के लिए तैयार हो जाएं। जल्द आ रहा है, सिर्फ कलर्स पर।''
देखिए शो का पहला प्रोमो-
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
पिछले दिनों खबर आई थी कि स्टार प्लस ने 'नागिन' के तीसरे सीजन के लिए बोली थोड़ी ज्यादा की लगाई है जिस वजह से यह सीरियल कलर्स के हाथ से फिसलता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि वेब सीरीज 'हक से' के लॉन्च के दौरान प्रोड्यूसर एकता कपूर ने कहा था कि उनकी पैसों को लेकर कलर्स टीस से लगातार बात हो रही हैं।