फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vishnu Puran: समुद्र मंथन में सबसे पहले निकला हलाहल विष, माता 'लक्ष्मी' के लिए छिड़ा देवताओं और दानवों में युद्ध

Sat, 30 May 2020 07:58 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 30 May 2020 07:58 AM IST
विज्ञापन
Vishnu Puran Written Update Episode 16 what came out during samudra manthan?
विष्णु पुराण - फोटो : सोशल मीडिया

विष्णु पुराण (Vishnu Puran) में अब तक आपने देखा समुद्र मंथन करने के लिए मंदराचल पर्वत को मथानी एवं नागराज वासुकि को नेती बनाया गया। देवताओं और दैत्यों ने अपना मतभेद भुलाकर मंथन आरंभ किया। समुद्र मंथन के परिणाम स्वरूप जो चौदह मूल्यवान वस्तुएं प्राप्त हुई थीं, उनमें से हलाहल (कालकूट) विष सबसे पहले निकला था।

Vishnu Puran Written Update Episode 16 what came out during samudra manthan?
विष्णु पुराण - फोटो : सोशल मीडिया

कालकूट विष की ज्वाला बहुत तीव्र थी। हलाहल विष की ज्वाला से सभी देवता तथा दैत्य जलने लगते हैं। धरती पर हाहाकार मच जाता है। सभी देवता मिलकर भगवान शंकर की आराधना करते हैं तब भगवान शिव अपने भक्तों की रक्षा के लिए कालकूट विष का पान करते हैं। इसी विष के प्रभाव से शिव का कंठ नीला पड़ा, इसीलिए उन्हें 'नीलकंठ' के नाम से भी जाना जाने लगा।

Vishnu Puran Written Update Episode 16 what came out during samudra manthan?
विष्णु पुराण - फोटो : सोशल मीडिया

दोबारा मंथन आरंभ होता है। इस बार समुद्र से लक्ष्मी रूपी नारी निकलती हैं जो स्वयं लक्ष्मी का अवतार थीं। इस नारी को ब्रह्मा ने सागर पुत्री का नाम दिया। इस सुंदर स्त्री के लिए देवता और दानवों में युद्ध होने लगा। फिर सागर पुत्री के रूप में जन्मीं माता लक्ष्मी ब्रह्मा के पास इसका समाधान मांगने जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vishnu Puran Written Update Episode 16 what came out during samudra manthan?
विष्णु पुराण - फोटो : सोशल मीडिया

इस तरह ब्रह्मा देवताओं और दानवों को याद दिलाते हैं कि नारी पर उसकी इच्छा के बिना कोई अधिकार नहीं जमा सकता। अपने लिए किसी को स्वीकार और अस्वीकार करने का निर्णय केवल नारी का है। इस तरह ब्रह्मा ने सागर पुत्री के लिए स्वयंवर प्रथा की शुरुआत की यानी अपनी इच्छा से अपना वर चुनने का अधिकार दिया।

विज्ञापन
Vishnu Puran Written Update Episode 16 what came out during samudra manthan?
विष्णु पुराण - फोटो : ट्विटर

तब से ही माना जाता है कि जिस भी घर में स्त्री का सम्मान होता है, वहां समृद्धि कायम रहती है। अब सागर पुत्री के रूप में जन्मीं लक्ष्मी किसका चुनाव करती हैं इसे देखने के लिए तो आपको अगले एपिसोड का इंतजार करना होगा। बता दें महाभारत में कृष्ण का रोल निभाने वाले नीतीश भारद्वाज ने विष्णु पुराण में भगवान विष्णु का किरदार निभाया था। वैदेही अमृते ने इस सीरियल में माता लक्ष्मी का किरदार निभाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed