फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महीने भर पांच रुपये वाले कूपन बचाकर घरवालों के लिए फल ले जाती थीं भारती, पंजाब से मुंबई तक ऐसे तय किया सफर

Sat, 30 May 2020 01:57 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 30 May 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Laughter Queen Bharti Singh talks about her journey from punjab to mumbai
भारती सिंह - फोटो : Social Media

किताबों के थोड़े से पन्ने पलट कर देखिए, करीब 12-13 साल पहले। स्टेज पर एक लड़की आती है। चेहरे पर उसके मासूमियत और आंखों में गजब का तेज। वो किसी खाते पीते घर की लाडली सी लगती है। माइक पकड़कर जब वो बोलना शुरू करती है तो लोग हंसते- हंसते पागल हो जाते हैं। अब उसे लोग लाफ्टर क्वीन भारती सिंह के नाम से पूरे देश में पहचानते हैं। 

Laughter Queen Bharti Singh talks about her journey from punjab to mumbai
मां के साथ भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भारती सिंह ने अमर उजाला से खास बातचीत की। जिंदगी के संघर्ष को बताते हुए भारती ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। पंजाब से मुंबई पहुंचने के पीछे उनकी कई सालों की मेहनत थी। भारती ने बताया कि जब उनका लाफ्टर चैलेंज में चयन हुआ तो लोगों ने बातें बनाना शुरू कर दिया। भारती की मां से लोग कहते थे कि अगर इसको मुंबई लेकर जाओगी तो इसकी शादी नहीं हो पाएगी। 

Laughter Queen Bharti Singh talks about her journey from punjab to mumbai
भारती सिंह - फोटो : Social Media

लोगों की बातों से भारती की मां की हिम्मत नहीं टूटी। उन्होंने कहा कि मैं अपनी बेटी को एक बार तो जरूर मुंबई लेकर जाऊंगी। क्योंकि मैं नहीं चाहती कि इसके मन में कहीं ये रह जाए कि एक मौका मिला था लेकिन मेरी मम्मी मुझे लेकर नहीं गईं। भारती कहती हैं, 'छह महीने तक मैंने मुंबई में रहकर लाफ्टर चैलेंज लिए बहुत मेहनत की। कब भारती सिंह दुनिया के लिए बड़ा नाम बन गई पता ही नहीं चला।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Laughter Queen Bharti Singh talks about her journey from punjab to mumbai
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया - फोटो : सोशल मीडिया

भारती ने कहा कि सच बताऊं तो टीवी पर आने से पहले मैंने बहुत संघर्ष किया। मैंने कॉलेज में स्पोर्ट्स में दाखिला लिया था ताकि मेरी फीस माफ हो सके। मैं सुबह पांच बजे प्रैक्टिस करने जाया करती थी। तब मुझे रोज खाने के कूपन मिला करते थे जिनसे दूसरी लड़कियां रोज जूस पी लिया करती थीं। भारती ने बताया कि वो रोज पांच रुपये वाले अपने कूपन बचा लेती थीं और महीने के अंत में उन्हीं कूपन्स से फल और जूस अपने घर ले जाया करती थीं। भारती कहती हैं तब दो वक्त की रोटी का गुजारा भी मुश्किल से होता था और ऐसे में फल देखकर घरवाले बहुत खुश हो जाया करते थे। 

विज्ञापन
Laughter Queen Bharti Singh talks about her journey from punjab to mumbai
भारती सिंह

भारती ने बताया कि उन दिनों वो अमृतसर में थियेटर किया करती थीं। तब कपिल शर्मा लाफ्टर चैलेंज 3 जीत चुके थे। एक दिन उन्होंने भारती से कहा कि इस शो का अगला सीजन आ रहा है तुम इसमें भाग लो। कपिल के कहने पर ही भारती ने ऑडिशन दिया और वो मुंबई के लिए शॉर्ट लिस्ट हो गईं। तब भारती ने पहली बार फ्लाइट से यात्रा की थी। इसके बाद लाफ्टर चैलेंज में जो भारती ने कमाल किया उसकी बदौलत आज वो इस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं। 

माता-पिता नहीं चाहते थे कि भारती सिंह का जन्म हो, अब लाफ्टर क्वीन बन कर रही हैं टेलीविजन इंडस्ट्री पर राज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed